back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Darbhanga-Muzaffarpur NH के लाइन होटल पर बड़ी रेड, 24 हजार बोतल शराब जब्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच पर बेरूआ के समीप एक लाइन होटल पर पुलिस ने बड़ी रेड मारी है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब की बड़ी खेप हाथ लगी है। 24 हजार बोतल जब्त की गई है।

- Advertisement -


इसकी कीमत एक करोड़ आंकी जा रही है। पूर्वी डीएसपी सहरियार अख्तर और गायघाट थाना अध्यक्ष मोनू कुमार की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। हालांकि, इस दौरान तस्कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने क्या किया पढ़िए पूरी खबर दीपक कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Computer Teacher Recruitment: बिहार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में खुशखबरी... विधानसभा में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, अब Bihar में डिजिटल युग... पढ़िए बहाली का विस्तृत शेड्यूल जारी...!

गायघाट थाना क्षेत्र के बेरूआ के समीप एक लाइन होटल के समीप एक ट्रक से 7,542 लीटर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पकड़ा। जब्त शराब की कीमत एक करोड़ आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने पीसी के माध्यम से गायघाट थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी।

गिरफ्तार ट्रक चालक और खलासी से हो रही पूछताछ मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर बेरूआ के समीप एक लाइन होटल के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस को देखकर ट्रक भागने की कोशिश करने लगा। जिसे थाना अध्यक्ष मोनू कुमार ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो 24000 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हई।

कुल 7 हजार 542 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार ट्रक चालक बाडमेर जिला के गोरख राम और बजरंग राम के रूप में हुई हैं। गिरफ्तार ट्रक चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ट्रक चालक और खलासी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पूर्वी डीएसपी सहरियार अख्तर ने कहा कि गायघाट थाना अध्यक्ष मोनू कुमार ने और गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7 हजार 542 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक एवं खलासी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त अंग्रेजी शराब और गिरफ्तार ट्रक चालक एवं खलासी के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

The Kerala Story 2 का टीज़र डिलीट होने की अफवाह पर मेकर्स का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है सच्चाई!

The Kerala Story 2 News: विवादों की आंच में तपकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: शर्मनाक हार के बाद सवालों के घेरे में Shadab Khan, दामाद के ‘बचाव’ में भिड़े दिग्गज!

Shadab Khan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन और इंग्लैंड...

आ रही है नई Kia Syros EV, Tata Nexon EV की बढ़ाएगी मुश्किलें!

Kia Syros EV: भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें