back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Madhubani में बाइक और ऑटो की टक्कर में Darbhanga के युवक की मौत, 3 जख्मी, चारों एक दूसरे के रिश्तेदार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: बाइक और ऑटो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, तीन जख्मी, भेजा थाना क्षेत्र के नीमा गांव स्थित कोसी पश्चिमी तटबंध की घटना, देशज टाइम्स फोटो: दरभंगा जिले के किरतपुर अस्पताल में इलाजरत सड़क हादसे में घायल बाइक सवार

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। भेजा थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय नीमा के निकट कोसी पश्चिमी तटबंध पर बाइक और ऑटो की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, इस सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी हो गए।

- Advertisement -

मृतक बाइक सवार युवक की पहचान दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित तरवारा गांव निवासी 20 वर्षीय नंदू कुमार सदाय बताया गया है। इस सड़क दुर्घटना में भेजा थाना क्षेत्र के ही बकुआ पंचायत स्थित बकुआ गांव के फारम टोला निवासी 35 वर्षीय भीम सदाय व एक और 30 वर्षीय भीम सदाय सहित दरभंगा जिले के कोठराम गांव निवासी कुमरजीत सदाय जख्मी हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Revenue Employee Strike: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर ब्रेक! सरकार और कर्मचारी संघ के बीच बनी बात, जानें ताजा अपडेट्स

मृत युवक एवं तीनों घायल एक दूसरे के रिश्तेदार बताए गए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार होकर चारों युवक जमालपुर थाना क्षेत्र के तरवारा गांव से भेजा की तरफ आ रहे थे।

तभी मध्य विद्यालय नीमा के निकट कोसी तटबंध पर बाइक व ऑटो के बीच टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने जख्मी चारों बाइक सवार को उपचार के लिए नजदीकी दरभंगा जिले स्थित किरतपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने तरवारा निवासी नंदू कुमार सदाय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बकुआ गांव के फारम टोला निवासी जख्मी दोनों भीम सदाय को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

वहीं, कोठराम निवासी कुमरजीत सदाय का इलाज कीरतपुर अस्पताल में ही चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भेजा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष वशिष्ट कापर सहित पीएसआई नीरज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  Patna News: पटना में अब व्हाट्सएप से होगा अंतिम संस्कार स्लॉट बुक, Patna Cremation की नई डिजिटल पहल... पढ़िए आधुनिक शवदाह गृह और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट: जानिए कब आएगा 12वीं परीक्षा का परिणाम

Bihar Board Inter Result: बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे पहले परीक्षा परिणाम...

आज का राशिफल: 25 फरवरी 2026 का दैनिक भविष्यफल और शुभ-अशुभ प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...

Sanya Malhotra: ‘दंगल’ गर्ल सान्या मल्होत्रा का जन्मदिन आज, जानिए एक डांसर से टॉप एक्ट्रेस बनने का सफर

Sanya Malhotra News: बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जो रातोंरात बुलंदियों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें