back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Madhubani के जयनगर अस्पताल में Sitamarhi के अधेड़ की शौचालय में गिरने से मौत!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: जयनगर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान सीतामढ़ी निवासी की मौत, परिजनों और जनसेवकों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप,अस्पताल के डीएस डॉ. रोनित ने बताया कि मरीज सुबह छाती में दर्द की शिकायत लेकर भर्ती हुआ था,मौत हार्ट अटैक से हो गयी है

- Advertisement -

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। जयनगर अनुमंडलीय अस्पताल में एक रोगी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान सीतामढ़ी के डूमरा निवासी विनोद दास के रूप में की गई।

- Advertisement -

परिजनों के अनुसार विनोद दास बुखार से पीड़ित था। वो अपना इलाज करवाने अनुमंडलीय अस्पताल आया था, जहां अस्पताल परिसर में पेशाब करने के दौरान शौचालय में गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

इस मामले में परिजनों ने अस्पताल में ठीक से इलाज न होने का आरोप लगाया। वहीं इस संबंध में अस्पताल के डीएस डॉ. रोनित ने बताया कि मरीज सुबह छाती में दर्द की शिकायत लेकर भर्ती हुआ था।

इसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था। पर परिजन के इंतजार में तबतक उपचार किया जा रहा था। उसकी मौत हार्ट अटैक से हो गयी है। इधर, माकपा के शशिभूषण प्रसाद व रामजी यादव ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि मरीज को बुखार लग रहा था। जिसे, सुबह में ही भर्ती कराया गया था ।अस्पताल के अन्दर इलाज के दौरान मरीज बाथरूम गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जब मरीज की छानबीन की गई तो कोई अंजान व्यक्ति बाथरूम गया तो एक युवक को मृत देख आवाज लगाया तो उसे उठा कर ऑक्सीजन लगा दिया गया। माकपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के समय अस्पताल में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे। जो जांच का विषय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसने कितनी कमाई की

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों 'अस्सी' और 'दो दीवाने...

T20 World Cup: बारिश ने तोड़े पाकिस्तान के अरमान, सेमीफाइनल की राह में आई बड़ी मुश्किल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया है, क्योंकि एक बेहद रोमांचक...

Patna High Court का बड़ा फेरबदल: Darbhanga समेत Bihar के कई जिलों के जज बदले, देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Patna High Court ने जारी की ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची Patna High Court: अदालत की दुनिया...

Holashtak 2026: जानें क्यों होलाष्टक में वर्जित होते हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक का आरंभ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें