मुख्य बातें: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मधेपुर प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 16 सितंबर को झंझारपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्यौता
मधेपुर/मधुबनी, देशज टाइम्स। भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मधेपुर प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में भारत की पूछ आज विश्व पटल पर सबसे ऊंचे शिखर पर है।

भारत के प्रधानमंत्री मोदी का संदेश लेकर लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत भारत के गृहमंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को झंझारपुर के ललित-कर्पूरी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
यह बातेंं गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रात दस बजे तक मधेपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में आमजनों को संबोधित करते हुए कही। गृह राज्य मंत्री श्री राय सबसे पहले लक्ष्मीपुर चौक पहुंचे, उसके बाद मधेपुर बाजार गांधी चौक, भगता, डारह, चटनमा, करहारा, फटकी कुटी आदि गांवों का दौरा कर लोगों को संबोधित किया।
आमजनों को संबोधित करते हुए 16 सितंबर को झंझारपुर में गृहमंत्री अमित शाह के आमसभा में शामिल होने का आग्रह किया। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए प्रचंड बहुमत से फिर सत्ता पर काबिज होगी।
बिहार के सभी 40 लोकसभा सीट पर एनडीए की जीत सुनिश्चित रहने की बात कही। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, सत्य नारायण अग्रवाल, रामसुंदर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु प्रसाद टिबरेवाल, डारह पंचायत के मुखिया हिफजुर रहमान,सुरेश प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

