

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स। बाबा कुशेश्वरस्थान, यानि मिथिलांचल का देवघर। इस मंदिर का बड़ा आध्यात्म है तो धार्मिक आस्था का यह केंद्र भी है। यही वजह है, यहां माथा टेकने वालों की सालों भर भीड़ लगी रहती है।
इसी बाबा कुशेश्वरस्थान को माथा टेकने शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह मंदिर पहुंचे। इस दौरान पंडित आचार्य राज नारायण झा ने
कुशेश्वर नाथ महादेव, माता पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि पूर्वक जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कराया।
न्यायमूर्ति श्री सिंह ने भोलेनाथ से बिहार में अमन-चैन और सुख समृद्धि का कामना की। पूजा पाठ सम्पन्न होने के बाद न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं सचिव विमल चंद्र खां ने उन्हें मिथिला के परम्परा अनुसार पाग, चादर एवं पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया।
वहीं, मंदिर के पुजारी की ओर से पिला पट्टी प्रदान किया गया। मौके पर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, बीडीओ किशोर कुमार, सीओ अखिलेश कुमार न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कांत झा सहित मंदिर के कई पंडा एवं अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित थे।


