back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga के कमतौल पुलिस की ब्रह्मपुर हाट चोरी में बड़ी कार्रवाई, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कमतौल, देशज टाइम्स। चोरी मामले के नामजद को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया है। मामला, बीती रात छापेमारी अभियान से जुड़ा है जहां अभियान चलाकर कमतौल थाना पुलिस और उसके थानाध्यक्ष अमित कुमार ने अभियान चलाया था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस अभियान में स्थानीय थाना के प्राथमिकी नामजद क्षेत्र के कुम्हरौली गांव निवासी सैफूर रहमान के पुत्र मसूदुर रहमान उर्फ सहबाज को उसके पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

रविवार को पुलिस अभिरक्षा में उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी साहबाज सहित तीन नामजदों ने बाइक से बीते 15-16 अगस्त की रात ब्रह्मपुर हाट चोरी करने गये थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कोर्ट का कड़ा रुख! हत्या, लूट और धोखाधड़ी के 3 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, अब जेल में ही कटेगी रातें

तीनों स्थानीय किसुन साह एवं बौउआ जी साह के चाय पान की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने ही वाले थे कि तभी कमतौल थाना की पुलिस के गश्ती दल की नजर इनलोगों पर पड़ गई। सामने पुलिस गाड़ी को देख तीनों वहां से भागने लगे थे।

कमतौल पुलिस ने खदेड़ कर तीन में से एक को बाइक समेत पकड़ लिया था। बांकी दो अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे थे। पकड़ाए युवक की पहचान कुम्हरौली गांव निवासी मो. कलामुद्दीन के पुत्र मो. अजहरुद्दीन के रूप में हुई थी। उसी ने भागे दो युवकों की भी पहचान भी की थी। इस मामले में चायपान दुकानदार बौऊआ जी साह के आवेदन पर तीन नामजदों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विजया एकादशी: जीवन में विजय और सौभाग्य का द्वार

Vijaya Ekadashi: फाल्गुन मास की पहली एकादशी का पावन पर्व शीघ्र ही आने वाला...

3 लाख रुपये से कम में एक धांसू Sports Bike कैसे चुनें: एक गाइड

Sports Bike: अब भारत में स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का सपना पूरा करना पहले से...

डॉसन क्रीक के स्टार जेम्स वैन डेर बीक का निधन, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग!

James Van Der Beek News: हॉलीवुड का एक चमकता सितारा, जिसने अपनी अदाकारी से...

Vastu Tips: जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे ये प्रभावी वास्तु उपाय

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में वास्तु का विशेष महत्व है। जीवन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें