spot_img

मेले में तेज आवाज के साथ टूटा टावर झूला, झुका-गिरा, दो दर्जन से अधिक झूला पर सवार जख्मी

spot_img
- Advertisement -

सीवान में बड़ा हादसा हुआ है। मामला महावीरी मेले से जुड़ा है जहां गोरेया कोठी प्रखंड अंतर्गत जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर में महावीरी मेला के दौरान टावर झूला का बेस पिलर झुकने से बड़ा हादसा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

इसी दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया, जब महावीरी मेला में अचानक टावर झूला टूटकर गिर गया। लोगों का कहना है कि इस हादसे में लगभग बीस से पचीस लोग घायल हो गये हैं। इसमें चार की हालत गंभीर है।

- Advertisement -

घटना गोरेयाकोठी प्रखंड के सानी बसंतपुर की है। घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया। कुछ लोग घायलों को निकाल रहे थे तो कई लोग वीडियो बना रहे थे।
बताया जाता है कि इस मेले में टावर झूला भी लगाया गया था। जिस पर लोग झूले का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान झूले का बेस पिलर टूट गया।

- Advertisement -

इससे झूला दाहिने तरफ झुक गया। झूले पर सवार लगभग तीस लोगों को झूला के कर्मियों ने तुरंत झूले से नीचे उतारा। इस हादसे में लगभग दस लोगों को हल्की चोटें भी आई है। जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद ने बताया कि जांच की जा रही है कि झूला संचालक मानक को ध्यान में रखते हुए झूला की ऊंचाई व अन्य मानक के अनुरूप रखे हुए थे या नहीं। अगर झूला संचालक दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Satellite Township: मुजफ्फरपुर में बड़ा बदलाव, 428 वर्ग किमी में होगा विस्तार, DM ने मांगी जनता से राय

Muzaffarpur Satellite Township: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में अब बड़े बदलाव की तैयारी है।...

Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज BCA Admission: AICTE मान्यता के बाद 60 सीटों पर प्रवेश शुरू, ऐसे करें आवेदन

बीसीए एडमिशन: अगर आप भी 12वीं के बाद कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में करियर...

Bihar News: बेटियों की सुरक्षा पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- जब तक घर नहीं लौटेंगी, पुलिस जागेगी! फिर भीड़ ने जो...

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को गया दौरे पर थे, जहां...

Darbhanga News: जब जाले थाना पहुंचे City SP Ashok Kumar, क्या देखा – क्या कहा! पढ़िए …असर जमीनी स्तर पर!

थाना निरीक्षण: जाले थाने में शुक्रवार को दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक ने दस्तक...