back to top
23 जून, 2024
spot_img

Darbhanga में DJ बजाने से पुलिस ने रोका तो किया बवाल, पथराव, कई पुलिसकर्मी चोटिल, Bahadurpur पुलिस का Quick Action…

बिहार में डीजे बजाने पर बवाल कोई नई बात नहीं है। शायद की प्रदेश का कोई कोना हो जहां डीजे बजाने पर हंगामा, बवाल यहां तक कि हत्याएं ना हुईं हों। दरभंगा भी इससे अछूता नहीं रहा है। लेकिन, यहां की पुलिस प्रशासन ने हर संभव डीजे बजाने वालों पर नकेल कसा है। दरभंगा पुलिस लगातार पर्वों पर डीजे बजाने वालों और उसके संचालकों पर सख्ती करती रही है लेकिन, ताजा मामला अलग है।

spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में डीजे बजाने पर बवाल कोई नई बात नहीं है। शायद की प्रदेश का कोई कोना हो जहां डीजे बजाने पर हंगामा, बवाल यहां तक कि हत्याएं ना हुईं हों। दरभंगा भी इससे अछूता नहीं रहा है। लेकिन, यहां की पुलिस प्रशासन ने हर संभव डीजे बजाने वालों पर नकेल कसा है।

दरभंगा पुलिस लगातार पर्वों पर डीजे बजाने वालों और उसके संचालकों पर सख्ती करती रही है लेकिन, ताजा मामला अलग है। यहां डीजे बजाने की ऐसी खुमारी चढ़ी कि उतावलापन सामने आ गया।

कानून को ही डीजे की धुन पर नाचने वालों ने अपने हाथों में ले लिया जहां डीजे बजाने पर पुलिस ने रोका तो पुलिस पर ही पथराव पर दिया। इस पथराव में आधे दर्जन पुलिस कर्मी चोटिल हैं। यह, असहनीय है।

हालांकि, पुलिस ने तीन लोगों को मामले में जल्द गिरफ्तार करते हुए सख्ती अपनाया है, लेकिन ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। मामला, बहादुरपुर से जुड़ा है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो से यह रपट…।

बहादुरपुर थाना पुलिस ने पूजा कर रहे लोगों को डीजे बजाने से मना किया। मगर, इन हुल्लड़बाजों ने पुलिस की एक ना सुनी। डीजे को बंद तो नहीं ही किया उल्टे पुलिस पर ही बरस पड़े, जो इन्हें महंगा पड़ गया है।

डीजे बजाने वालों की दुस्साहस देखिए, इन लोगों ने पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। इससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। बहादुरपुर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कई लोग रात होने के कारण भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार, डीजे बजाने से मना करने पर बहादुरपुर थाना की पुलिस पर लोगों ने उग्र होकर पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसमें बहादुरपुर गांव के विकास शर्मा,प्रकाश, शर्मा रामानंद शर्मा शामिल है। बाकी फरार दो आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विश्वकर्मा पूजा को लेकर रात बहादुरपुर गांव में कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इस क्रम में पुलिस गश्ती करते हुए पहुंची। डीजे को तेज आवाज में बजते हुए देख बंद करने को कहा गया।

इस मौके पर मौजूद लोगों ने बात मानने से इनकार कर दिया ।जब देर रात्रि में डीजे बाजार बजाने की अनुमति का पेपर मांगा गया। सभी लोग उग्र होकर पुलिस के साथ धक्का मुक्ति करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे।

देखते ही देखते सभी पुलिस पर पथराव करने लगे इसमें पुलिस वाले जब तक बचने की कोशिश करते, उससे पहले कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हालांकि सूचना पर अन्य थाना से पहुंची पुलिस बल के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया मामले को लेकर पुलिसकर्मी शकुनी साहनी ने पांच लोगों को नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है।

इन सभी पर पुलिस पर पथराव करने सरकारी कार्य बाधा उत्पन्न करने और बगैर लाइसेंस के तेज गति से डीजे बजाने का आरोप है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें