spot_img

Bihari युवक Nepal में विभिन्न देशों के 24 लाख विदेशी मुद्रा के साथ धराया, कहा, मुझे फंसाया

spot_img
- Advertisement -

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना वार्ड नौ के 40 वर्षीय रंभु दास को नेपाल पुलिस ने करीब चौबीस लाख विभिन्न देशों के कैश के साथ दबोचा है। उसकी गिरफ्तारी काठमांडू-वीरगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रातों माटी चेक पोस्ट पर हुई है।

- Advertisement -

हालांकि, पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। रंभु पहली बार विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया है। पलनवा थाना में भी इसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं है। जबकि युवक ने बताया कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मकवानपुर जिले के नेपाल पुलिस ने कई देशों के करीब 24 लाख विदेशी रुपये के साथ एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष ने दी है।

- Advertisement -

जांच के क्रम में मकवानपुर जिला की पशुपतिनगर प्रहरी कार्यालय पुलिस ने 23 लाख 38 हजार 571 रुपये सहित कई अन्य देश की विदेशी मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि काठमांडू नेपाल की ओर से आ रहे मधेस प्रदेश 03–001 ज 364 नंबर के यात्री बस का मकवानपुर क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय पशुपतिनगर पुलिस ने रातोमाटे नामक जगह के पास उसकी जांच की।

इस दौरान 23 लाख 38 हजार 571 रुपए के साथ भारतीय नागरिक रक्सौल अनुमंडल के पलनवा थाना क्षेत्र के निवासी 40 वर्षीय रंभु दास को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 का यूरो 80 नोट, 133 सऊदी रियाल सहित कई देशों के नोट बरामद हुए हैं।

नेपाल में मकवानपुर के एसपी अनिल कार्की ने बताया कि हेटौडा से वीरगंज की ओर आ रही नेपाली नंबर की वाहन की जांच में उक्त भारतीय नागरिक को संदेहास्पद स्थिति में देख जांच की गई ।

एसपी ने बताया कि जांच के क्रम में उसके शरीर और झोले में छुपा कर रखे गए रुपयों की बरामदगी की गयी। पकड़े गए रुपये यूरो 50 की शक्ल 80 पीस, जापानी मुद्रा 1000 की शक्ल में 133 पीस, सउदी अरब का रियाल 1000 हजार की शक्ल में 2 पीस,500 की शक्ल में 15 पीस, 200 की शक्ल में 5 पीस, 100 की शक्ल में 52 पीस, 50 की शक्ल में

7 पीस,20 की 5 पीस, 10 की 13, पीस, 5 के 7 पीस यानी कुल 116 पीस विदेशी मुद्रा बरामद हुआ। इसकी कीमत नेपाली मुद्रा के 23 लाख 38 हजार 371 रुपये के बराबर होती है। एसपी कार्की ने बताया कि मामले की जांच के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: Benipur में भीषण अग्निकांड, पांच घर और मवेशी घर जलकर राख; लाखों का सामान खाक

Benipur Fire: बेनीपुर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है! बहेड़ा थाना...

Bihar Electricity Bill: छोटे दुकानदारों को मिली बड़ी राहत, फिक्स्ड चार्ज में हुई भारी कटौती

Bihar Electricity Bill: अगर आप बिहार के शहरी इलाकों में एक छोटी दुकान या...

Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट का सख्त फैसला, दहेज हत्या, दुष्कर्म और हत्या सहित गंभीर मामलों में आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

जमानत याचिका खारिज: दरभंगा की अदालतों ने हाल ही में कई आपराधिक मामलों में...

Samastipur News: RPF समस्तीपुर की उपलब्धि, सुरक्षा, सेवा और राजस्व में नए कीर्तिमान, करोड़ों का अवैध सामान जब्त!

आरपीएफ समस्तीपुर की उपलब्धियां: रेलवे यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और संपत्ति की...