back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga से कमतौल घर लौट रहे युवक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जाले-अतरबेल पथ में वंशी चौक व ब्रह्मपुर हाई स्कूल के बीच बाइक सवार अपराधियों ने कमतौल के युवक राजेश को गोली मार दी। युवक दरभंगा में अपने पिता रामबालक ठाकुर से मिलकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान उसे अपराधियों ने गोली मारी है। फिलहाल, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। गोली मारने वाले अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

वारदात,जाले-अतरबेल पथ में वंशी चौक व ब्रह्मपुर हाई स्कूल के बीच का है, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर है। जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घायल युवक को उसके दोस्त ने स्थानीय लोगों की मदद से दरभंगा के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। उसके दोस्त शिवम ने बताया घायल युवक राजेश के साथ दरभंगा से अपने घर जाने के दौरान अपराधियों ने बाइक रोक कर लूटने का प्रयास कर रहे थे, विरोध करने अपराधियों ने राजेश को कमर के ऊपर गोली मार दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Jeevika Didi के लिए बैंक में खुली 'मातृत्व कक्षा', अब बच्चों को दूध पिलाने की चिंता खत्म, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

पीड़ित युवक के राजेश के पिता रामबालक ठाकुर ने बताया कि उनका बेटा राजेश और उसका दोस्त शिवम उनसे मिलने के लिए दरभंगा आया था।

लौटने के क्रम में उसे किसी अपराधी ने गोली मार दी है। घायल स्थिति मेरे पुत्र को उसके दोस्त शिवम ने सूचना दिया कि उनके पुत्र को गोली लग गई है। तो मैंने अपने पुत्र को निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सदर ने नर्सिंग होम जाकर घायल युवक का हाल जाना।

इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा है की कमतौल थाना क्षेत्र में एक राजेश कुमार नाम के युवक को किसी अपराधी ने गोली मार दी है।

गोली घायल युवक के कमर के ऊपर लगी है। उसके होश में आने पर पूछ ताछ करने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। घायल युवक के परिजन भी अस्पताल में आ गए है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विजया एकादशी: जीवन में विजय और सौभाग्य का द्वार

Vijaya Ekadashi: फाल्गुन मास की पहली एकादशी का पावन पर्व शीघ्र ही आने वाला...

3 लाख रुपये से कम में एक धांसू Sports Bike कैसे चुनें: एक गाइड

Sports Bike: अब भारत में स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का सपना पूरा करना पहले से...

डॉसन क्रीक के स्टार जेम्स वैन डेर बीक का निधन, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग!

James Van Der Beek News: हॉलीवुड का एक चमकता सितारा, जिसने अपनी अदाकारी से...

Vastu Tips: जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे ये प्रभावी वास्तु उपाय

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में वास्तु का विशेष महत्व है। जीवन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें