

विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों की इसबार दशहरा खुशहाली में मनने जा रही है। बिहार सरकार ने प्रदेश के सभी विवि और उनके शिक्षकों समेत कर्मियों के लिए पेंशन मद की बड़ी राशि जारी की है।
इसके तहत वेतन भुगतान के लिए 246 करोड़ 35 लाख 297 रुपए जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक, 125 करोड़ रुपए 78 लाख 38 हजार 50 रुपए 13 विश्वविद्यालय को वेतन मद के लिए दिया जाएगा। वहीं, 120 करोड़ 57 लाख 45 हजार 247 रपए की राशि सेवांत लाभ मद में 10 विश्वविद्यालय को दिया जाएगा।
वहीं 120 करोड़ 57 लाख 45 हजार 247 रुपये की राशि सेवांत लाभ मद में 10 विश्वविद्यालयों को दिया गया है। वेतनादि मद में पटना विश्वविद्यालय को 9 करोड़ 61 लाख 86 हजार 113 रुपये, मगध विश्वविद्यालय को 14 करोड़ 45 लाख 21 हजार 021 रुपये, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को 15 करोड़ 58 लाख 53 हजार 303 रुपये, जय प्रकाश
विश्वविद्यालय को 8 करोड़ 44 लाख 90 हजार 887 रुपये, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 12 लाख 55 हजार 280 रुपये दिए गए हैं। इसी प्रकार सेवांत लाभ मद में पटना विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 26 लाख 45 हजार 342 रुपये, मगध विश्वविद्यालय को 26
करोड़ 37 लाख 42 हजार 062 रुपये, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को 26 करोड़ 75 लाख 20 हजार 733 रुपये, जय प्रकाश विश्वविद्यालय को 7करोड़ 66 लाख 96 हजार 342 रुपये, बीएन मंडल विश्वविद्यालय को 13 करोड़ 78 लाख 32 हजार 796 रुपये जारी किया गया है।
मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय को 73 लाख 41 हजार 237 रुपये, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को 19 करोड़ 32 लाख 11 हजार 107 रुपये, पूर्णिया विश्वविद्यालय को 4 करोड़ 31 लाख 11 हजार 625 रुपये और मुंगेर विश्वविद्यालय को 4 करोड़ 74 लाख 03 हजार 632 रुपये दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को 14 करोड़ 99 लाख 38 हजार 993 रुपये, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को 4 करोड़ 26 लाख 78 हजार 013 रुपये। वेतन मद के लिए पटना विश्वविद्यालय को 9 करोड़ 61 लाख 86 हजार 113 रुपए, मग्ध विश्वविद्यालय को 14 करोड़ 45 लाख 21 हजार 021 रुपए, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को 15 करोड़ 58 लाख 53 हजार 303 रुपये, जय प्रकाश विश्वविद्यालय को 8 करोड़ 44 लाख 90 हजार 887 रुपए, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 12 लाख 55 हजार 280 रुपए दिए गए हैं।
उधर, इसी प्रकार सेवांत लाभ मद में पटना विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 26 लाख 45 हजार 342 रुपए, मगध विश्वविद्यालय को 26 करोड़ 37 लाख 42 हजार 062 रुपए, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को 26 करोड़ 75 लाख 20 हजार 733 रुपए, जय प्रकाश विश्वविद्यालय को 7करोड़ 66 लाख 96 हजार 342 रुपए जबकि बीएन मंडल विश्वविद्यालय को 13 करोड़ 78 लाख 32 हजार 796 रुपए दिए गए है।

