

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष अक्षत कुमार इन दिनों कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे हैं। उनका मकसद, युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़ना है। इस लक्ष्य पर वह बढ़ चले हैं।
इसका परिणाम भी सामने आ रहा है। लगातार युवा अध्यक्ष अक्षत कुमार की अगुवाई में युवा वर्ग का रूझान कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। युवा पार्टी की सदस्यता भी लगातार ग्रहण कर, देश के युवा नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प भी दोहरा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस को सांगठनिक मजबूती देने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के अभियान के साथ युवा अध्यक्ष अक्षत कुमार ने आज युवा कांग्रेस के यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो सह सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
गुरुवार को प्रखंड के केवटगामा पंचायत से शुभारंभ करते हुए कुशेश्वरस्थन विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष अक्षत कुमार ने 18 से 40 आयु वर्ग के दो दर्जन से अधिक युवाओं को एप के माध्यम से सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर पार्टी के पूर्वी प्रखंड युवा अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अक्षत कुमार ने केंद्र सरकार पर देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सत्ता में बने रहने की नियत पर जमकर हमला बोला। कहा, यह जुमले बाज की सरकार है।
2014 के चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए देने तथा हर वर्ष दो लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई। लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले कानून भी आने वाले दिनों में जुमला ही साबित होगा।
उन्होंने इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। मौके पर केवटगामा पंचायत के सरपंच बबन दास, बौए लाल यादव, अशोक शर्मा,अमर यादव, राजीव यादव, राजा कुमार सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


