back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

युवक की बेरहमी से हत्या, दोनों आंखें फोड़ी.. हाथ भी तोड़ा, फल्गु नदी में फेंका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गया जिले से एक बड़ी सनसनी वाली खबर आ रही है जहां अपराधियों की वारदात से पूरा इलाका सन्न पड़ा है। यहां अपराधियों ने एक युवक मो.अबुजर की दोनों आंखों को फोड़कर हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने युवक का एक हाथ भी तोड़ दिया। वारदात बुनियादगंज थाने के पास बुढ़वा महादेव के पास की है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बुनियादगंज थाना के ठीक पीछे फल्गु नदी के किनारे 23 वर्षीय युवक मो.अबुजर की लाश शनिवार की सुबह मिली। इसके बाद हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

वारदात पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ है। खबरों के मुताबिक युवक मोहम्द अबुजर पिछले 21 सितंबर शाम से लापता था। शव पर मिले चोट के निशान के आधार पर परिजन ने युवक की हत्‍या की आशंका जताई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले मांझी ने याद दिलाया NDA को पुराना वादा, सीट बंटवारे पर गरमाई सियासत

घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों ने खिजरसराय मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश में जुट गई। डीएसपी सतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभाल रखा है।

अपराधियों ने मृतक की दोनों आंखें फोड़ दी थी, एक हाथ भी तोड़ दिए थे। बताया जा रहा है कि हत्या थाने से कुछ ही दूरी पर किया गया, पर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

वहीं जब ग्रामीणों की ओर से घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दिलासा दिलाया है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

युवक गया जिला के अलीपुर का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। बुनियादगंज थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि फल्गु नदी के किनारे शव मिला है। उसकी जांच कर रहे हैं। लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। मृतक के आंख फोड़ने बात से थानाध्यक्ष ने साफ इंकार किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें