back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

ए मुखिया जी अगर आप एक्टिव नहीं हुए तो ये हो जाएंगें पावरफुल…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सरकार ने बड़ा फैसला किया। अब अगर तीस दिनों तक मुखियाजी एक्टिव नहीं हुए तो स्वतं: इसके बाद उपमुखिया जी प्रभार में आ जाएंगें। यह फैसला पंचायती राज विभाग ने लिया है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुखिया के रूप में कार्य करने के लिए उप मुखिया को कोई आदेश प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है। उप मुखिया से सूचना मिलते ही कार्यपालक पदाधिकारी इसकी सूचना जिला पंचायत राज पदाधिकारी को देंगे।

- Advertisement -

अब मुखिया की अनुपस्थिति में उनके कार्यों और दायित्वों को लेकर जिलाधिकारियों को नया निर्णय से संबंधित निर्देश दिया है। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों से कहा है कि कोई मुखिया अपने कर्तव्य से 30 दिनों से अधिक तक अनुपस्थित रहते हैं तो 31वें दिन मुखिया का प्रभार उसी ग्राम पंचायत के उप मुखिया के पास स्वत: चला जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Charas Smuggling: बिहार चरस तस्करी का खुलासा, भारत-नेपाल सीमा पर 3.40 करोड़ की चरस जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जिला पंचायत राज पदाधिकारी की ओर से प्रभारी मुखिया को वित्तीय लेनदेन के लिए डोंगल बनवाया जाएगा। कोई मुखिया 30 दिनों में जमानत लेकर आ जाए तो अनुपस्थित नहीं माना जाएगा। उप मुखिया, मुखिया के कार्यों का निष्पादन तब तक करते रहेंगे जब तक अनुपस्थित मुखिया आकर अपना कार्य आरंभ न कर दें।

मुखिया महासंघ के आंदोलन के बीच पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार को सख्त आदेश जारी कर दिया है। मुखिया अस्वस्थता अथवा अन्य कारणों से 30 दिनों से अधिक समय तक अनुपस्थित रहते हैं तो पंचायत सचिव को कारण सहित मुखिया की अनुपस्थिति की लिखित

ससमय सूचना संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, पंचायत समिति को देनी होगी। इसके बाद 31वें दिन उप मुखिया स्वत: मुखिया का प्रभार ग्रहण कर लेगा और इसकी लिखित सूचना संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, पंचायत समिति को देगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें