

बिरौल, देशज टाइम्स। युवाओं की योग्यता को अगर कोई परखने, समझने, उसे सम्मानित कर गौरवान्वित करने का बीड़ा उठा ले तो बिरौल में उसी का नाम है वैश्य पौद्दार महासभा।
इस महासभा ने अपने इलाके के ही नहीं, संपूर्ण प्रदेश के युवा-छा-छात्रों की मेधा शक्ति को सलाम करने का संकल्प दोहराते हुए उन्हें सम्मानित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाने का कार्य कर रहा है।
इसकी झलक रविवार को दिखी। जहां नई टीम के विस्तार के साथ मेधा शक्ति को सम्मानित कर वैश्य पौद्दार महासभा ने नव आयाम लिखा है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, इस प्रतिभा सम्मान समारोह का गवाह बना प्रखंड क्षेत्र का साहो गांव। यहां रविवार को वैश्य पौद्दार महासभा की ओर से बिहार स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर हमारे बीच के युवा छात्र-छात्राओं को उनकी मेधा का सम्मान दिया गया।
वैश्य पौद्दार महासभा के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद पोद्दार ने उन छात्र-छात्राओं को तरक्की की राह पर चलने की शुभकामना देते हुए समारोह की महती अध्यक्षता की।
जानकारी के अनुसार, सम्मान समारोह में योग्य अठारह मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रश्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित अठारह मेधावी छात्र-छात्राओं में प्रियंका कुमारी, रोशनी कुमारी, शिवानी कुमारी, प्रिंस पोद्दार समेत अन्य शामिल हैं।
प्रखंड अध्यक्ष विनोद पोद्दार ने कहा कि हर साल मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर वैश्य पौद्दार महासभा उन छात्रों को उनके जीवन की सफलता की कामना करता है। उनकी मेधा शक्ति को पुस्कृत और सम्मानित कर अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देने का कार्य करता है।
वहीं, सम्मान समारोह के दौरान वैश्य पौद्दार महासभा ने नव आकार भी लिया। इसके तहत बिरौल प्रखंड अध्यक्ष का ताज राजेश पोद्दार के सिर सजाया गया। वहीं, महासचिव श्याम सुंदर पोद्दार, कोषाध्यक्ष अरविंद पोद्दार को सर्वसम्मति से चुना गया।
मौके पर प्रदेश संगठन सचिव महेश पोद्दार, राधेश्याम पोद्दार, संजय कुमार पोद्दार, डॉ. सुमन कुमार पोद्दार, रोशन कुमार रही समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

