

बिरौल, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बिरौल थाना क्षेत्र शिवनगर घाट में दुकान बंद कर घर जा रहे ज्वेलर्स व्यवसायी ज्वेलर्स दुकान के मालिक विजय कुमार वर्मा से अज्ञात दो बदमाशों ने 12 लाख चालीस हजार के जेवरात लूट कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
घटना लगभग शाम 6 बजे की बताया जा रहा है। पहले यह राशि 17 लाख बताई जा रही थी लेकिन एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने इसकी पुष्टि करते कहा है कि व्यवसायी से 12 लाख चालीस हजार के लूट हुए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। छापेमारी चल रही है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार,बिरौल थाना क्षेत्र शिवनगर घाट स्थित विजय ज्वेलर्स के दुकानदार अपनी प्रतिष्ठान बंद कर अपनी बाइक से घर रूप नगर जा रहे थे। रास्ते में पूर्व से ज्ञात लगाये दो अज्ञात अपराधियों ने झोला में रखे लगभग बारह लाख चालीस हजार रुपए की जेवरात लूट कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार ज्वेलर्स दुकान के मालिक विजय कुमार वर्मा घटना के बाद थाना पहुंचे जहां स्थानीय पुलिस उनसे पूरे घटना के बारे में जानकारी ले रही है।
वहीं, बताया जाता है कि वारदात को अपराधियों ने दुकान से महज कुछ ही दूरी पर एक निजी स्कूल से आगे अंजाम दिया। जहां से फिर अपराधी मुख्य पथ छोड़कर गांव वाली सड़क दाथ गोदाम टोल होकर दरभंगा भाग जाने की आशंका जताई जा रही है।
इधर एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए अपराधियों की ओर से कितना के लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया, जांच उपरांत बताने की बात कही।
इस घटना से लोगों के बीच दहशत वयाप्त हो गया है। हालांकि, इससे पहले व्यवसायी 17 लाख के जेवरात और नकगद छह हजार की लूट की बात कह रहे थे। कितनी की लूट हुई है यह पुलिस के जांच के बाद सामने आ गया है जहां बारह लाख चालीस हजार लूट की बात पुलिस कह रही है।
जानकारी के अनुसार, शिवनगर घाट स्थित विजय ज्वेलर्स के मालिक विजय वर्मा दुकान बंद करके आने घर लौट रहे थे। इस दरम्यान बाइक सवार अपराधियो ने पीछा कर घेर लिया औऱ हाथ झोला छीनकर बेनीपुर की तरफ भाग निकला।
व्यवसायी विजय वर्मा के अनुसार झोला में करीब 10 लाख का सोने का जेवरात था जबकि 8 किलो उसमे चांदी का जेवरात भरा हुआ था। लुटेरे लूटकर बेनीपुर की तरफ भाग गए। बिरौल डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी सहित थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

