back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga के कमतौल में चाय-नाश्ता, मारपीट, FIR और रेलवे स्टेशन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। कमतौल से तीन खबरें हैं। पहली, हरिजन उत्पीड़न में मारपीट और दुर्व्यवहार की प्राथमिक दर्ज हुई है। इसमें, चार लोगों को नामजद किया गया है। दूसरी, उन्नीस बोतल नेपाली शराब के साथ चाय-नाश्ता का कारोबारी गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

और तीसरी सबसे महत्वपूर्ण यह खबर है कि कमतौल रेलवे स्टेशन कक्ष की सीलिंग टूटकर गिर गई। स्टेशन अधीक्षक ने रेल सेवा बहाल रखी है। लेकिन, इसके बारे में विस्तार से विभाग को लिखा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,  दरभंगा सीतामढ़ी रेल खंड के कमतौल रेल स्टेशन के कार्यालय कक्ष के छत की सीलिंग टूट कर लटक गई। कुछ देर के लिए कमतौल रेल स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। शुक्र है, कोई हताहत नहीं हुआ। मात्र एक रेल कर्मी को हल्की फुल्की चोट लगी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sanskrit University Election: 4 दशक बाद जगी उम्मीद, सीनेट सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया तेज, जानिए कब होगी वोटिंग?

मौके पर मौजूद स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने दरदर्शिता का परिचय देते हुए संबंधित विभाग को सूचना दे दी। लटके सीलिंग के मलबे को स्टेशन कार्यालय से बाहर करवाया गया है। कार्यालय को व्यवस्थित कर रेल सेवा को बहाल रखा गया है।

वहीं, मद्य निषेध टीम बल 3, अहिल्यास्थान के प्रभारी भगवान सिंह ने मुहम्मदपुर निवासी एवम् चाय-नाश्ता के दुकानदार राजेश कुमार, पिता छेदी सहनी को उन्नीस बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर कमतौल थाना पुलिस की हवाले किया है।

कमतौल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी राजेश के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एवम बरामद 300 एम एल के उन्नीस बोतल नेपाली शराब को जब्त कर सोमवार को कारोबारी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मद्य निषेध टीम ने कारोबारी के चाय नाश्ता की दुकान से नेपाली शराब की बरामदगी की है। मामले की तहकीकात पीएसआई अभिलाषा कुमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

कोर्ट परिवाद के तहत थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने ब्रह्मपुर पौनद गांव निवासी शंकर साह के पुत्र लक्ष्मी साह एवम् अमर साह सहित चार नामजदों के विरूद्ध छेड़खानी, दुर्व्यवहार, जाति सूचक गाली गलौज कर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोप लगाया है कि बीते 3 नवंबर 2022 की रात पति को अहिल्यास्थान गया देख अभियुक्त लक्ष्मी घर में घुस कर छेड़खानी करने लगा ,जिसका विरोध कर हल्ला किए जाने से तत्क्षण लक्ष्मी भाग गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG NEWS: अतरवेल-जाले-घोघराहा पथ के चौड़ीकरण-नवीनीकरण के लिए 990 करोड़ स्वीकृत... Road Project को मिली हरी झंडी, बदलेगी सिंहवाड़ा- जाले की सूरत, जाम से मिलेगी मुक्ति

दूसरे दिन 4 नवंबर 22 को गांव में ही  पंचायती बुलाई गई जिसमे लक्ष्मी सहित चार नामजदों ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारा पीटा एवम दुर्व्यवहार किया है। थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होता देख कोर्ट परिवाद के जरिए मामला कमतौल थाना कांड संख्या 213/23 दर्ज कराया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विजया एकादशी: जीवन में विजय और सौभाग्य का द्वार

Vijaya Ekadashi: फाल्गुन मास की पहली एकादशी का पावन पर्व शीघ्र ही आने वाला...

3 लाख रुपये से कम में एक धांसू Sports Bike कैसे चुनें: एक गाइड

Sports Bike: अब भारत में स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का सपना पूरा करना पहले से...

डॉसन क्रीक के स्टार जेम्स वैन डेर बीक का निधन, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग!

James Van Der Beek News: हॉलीवुड का एक चमकता सितारा, जिसने अपनी अदाकारी से...

Vastu Tips: जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे ये प्रभावी वास्तु उपाय

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में वास्तु का विशेष महत्व है। जीवन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें