back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Patna High Court का बड़ा फैसला, BSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, लगाया 50 हजार का जुर्माना, मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना हाईकोर्ट में बीएसएससी तृतीय स्तानक स्तरीय प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को चुनौती देना महंगा पड़ा। कोर्ट ने सभी याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाओं के खारिज होते ही मुख्य परीक्षा के परिणाम को प्रकाशित करने का रास्ता भी साफ हो गया है।

- Advertisement -

चीफ जस्टिस केवी चंद्रन की खंडपीठ ने अपने निर्णय आज सुनाया। ये याचिका प्रिया कुमारी व अन्य द्वारा दायर की गई थी। इस जनहित याचिका को दायर करने वाली प्रिया कुमारी पर कोर्ट ने 50 हजार का का आर्थिक जुर्माना लगाया है।

- Advertisement -

अधिवक्ता सुंदरम ने बताया कि इसके बाद आयोग ने मेन परीक्षा भी ली और इसका परिणाम प्रकाशित होने वाला है। लेकिन प्रारंभिक परीक्षा का पर्चा लीक होने की बात कह कर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका समेत अन्य याचिकाएं दायर थीं। जिससे मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हो सका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tej Pratap Yadav Divorce: तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप के तलाक मामले में आज फिर होगी मध्यस्थता, क्या सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी?

अब कोर्ट ने सभी पक्षों को विस्तार से सुन कर अपना निर्णय सुनाते हुए सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अदालत इस तरह की फजूल की याचिकाओं पर लगातार सख्त रवैया अपनी रही है।

वहीं बीएसएसबी के अधिवक्ता सत्यम शिवम सुंदरम ने बताया कि 23 दिसंबर 2022 को ये प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी। जिसका पर्चा लीक होने की बात सामने आई थी। उन्होंने बताया कि इस मामलें में आयोग ने तुरंत कार्रवाई की और प्राथमिकी दर्ज कराई।

कुछ लोगों से पूछताछ और गिरफ्तारियां भी हुईं और परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इसके बाद दो परीक्षा बिल्कुल सही ढंग से ली गयी। इन परीक्षाओं के बाद फिर ये बात उठी कि इन परीक्षाओं का पर्चा भी लीक हो गया है, लेकिन जब इसकी जांच कराई गई तो कोई तथ्य सही नहीं पाया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें