spot_img

Muzaffarpur के DM Pranav Kumar का गायघाट में जनसंवाद, सुनी दहिला पटशर्मा पंचायत के ग्रामीणों की समस्या, कह दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में गायघाट प्रखंड के दहिला पटशर्मा पंचायत में जन संवाद का आयोजन किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समहर्ता एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी। पढ़िए दीपक कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोगों तक सरकार के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को वास्तविक रूप से जमीन तक पहुंचाने और उनमें आ रही समस्याओं को जानने का जन संवाद एक सशक्त माध्यम है।

- Advertisement -

शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामान्य प्रशासन, ग्रामीण कार्य,

- Advertisement -

उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं जल संसाधन विभाग तथा सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा

सहायता योजना, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, हर घर नल का जल सहित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में संबंधित पदाधिकारी की ओर से लोगों को बताया गया।

जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में आमजन से प्राप्त आवेदन/शिकायत/प्रतिक्रियाओं/सुझाव का डॉक्यूमेंटेंशन कराते हुए कार्रवाई हेतु कार्य योजना तैयार की जाएगी एवं उसका अनुपालन किया जाएगा।

जन संवाद कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के सामने ग्रामीणों ने अपनी अपनी शिकायत भी रखी। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समहर्ता, अपर समाहर्ता सह जिला लोक

शिकायत निवारण पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, जिला कल्याण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गायघाट एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी के साथ साथ ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की#BiharMonsoon,#BiharWeather,#RainAlert

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO