

पटना में अवैध वसूली करने के आरोप में बेऊर थाना के चार पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। मामला 26 सितंबर का है जहां देर रात सिपारा पुल के पास इन पुलिसकर्मियों ने दो लोगों से जबरदस्ती धमकी देकर 15-15 हजार रुपये ट्रांजिक्शन करवाए थे। जिसको लेकर एसएसपी राजीव मिश्रा के निर्देश पर इन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
इनपर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया था। वहीं पांचवा आरोपी होमगार्ड का जवान फरार है। यह मामला बेऊर थाना का है। बताया जाता है कि रात्रि गश्ती के दौरान सभी पर 30 हजार रुपये की अवैध वसूली करने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है।
इसके साथ ही पूरे मामले के लिए बेऊर थानाध्यक्ष को भी लाइन हाजिर किया गया है। कोई भी गलती अगर थाना लेवल पर होती है तो उसकी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष की होती है। इसलिए इस मामले में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मामला संज्ञान में आने के बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो अवैध वसूली का मामला सही पाया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार पुलिसकर्मी में पुरुष के साथ महिला दारोगा भी शामिल है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एसएसपी राजीव मिश्रा के निर्देश पर बेऊर थाना से संबंधित सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर की रात गश्ती पार्टी में पीएसआई अंजनी कुमारी, हवलदार भिखारी कुमार, गृह रक्षक सुबोध कुमार, थाने के निजी चालक वीरेंद्र कुमार और गृह रक्षक सुमन कुमार तैनात थे। जिन पर दो लोगों से अवैध वसुली का आरोप लगा है जिनमें चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में सिटी एसपी वैभव शर्मा का कहना है कि फंसाने का डर दिखाकर दो लोगों से अवैध ट्रांजिक्शन कराया गया है। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गृहरक्षक सुमन कुमार फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 26 सितंबर की रात सिपारा पुल के पास दो लोगों से जबरदस्ती 15-15 हजार रुपये ट्रांजिक्शन कराने का आरोप बेऊर थाना की गश्ती पार्टी पर लगा है। गश्ती पार्टी में पीएसआई अंजनी कुमारी, हवलदार भिखारी कुमार, गृह रक्षक सुबोध कुमार, थाने के निजी चालक वीरेंद्र कुमार और गृह रक्षक सुमन कुमार तैनात थे।
सिटी एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि कांड में फंसाने का डर दिखाकर दो लोगों से अवैध ट्रांजिक्शन कराया गया है। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गश्ती पार्टी में शामिल आरोपी पुलिस कर्मियों पर अवैध वसूली व गलत केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में एक गृहरक्षक सुमन कुमार फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो अवैध वसूली का मामला सही पाया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई। फिलहाल फरार होमगार्ड जवान की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


