back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में हटाए गए अतिक्रमणकारी, निर्माण कार्य में बने थे बाधक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। कुशेश्वरस्था में बुधवार को बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। इसके तहत कुशेश्वरस्थान से फुलतोड़ा मार्ग तक कई अतिक्रमित भूमि को खाली कराते हुए अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। बताया जाता है कि निर्माण कंपनी को पुल निर्माण करने में कठिनाई हो रही थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अंचल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वाले लोगों को तीन बार अंचल कार्यालय की ओर से नोटिस दिया गया था। बावजूद, भूमि को खाली नहीं करने पर बुधवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुख्य रूप से कोला उजुआ घाट पर नदी के पूर्वी भाग में अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया। अतिक्रमण के कारण पुल निर्माण करने में हो रही बाधा के चलते अतिक्रमणकारियों को बार-बार अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन, अतिक्रमित भूमि को खाली नहीं करता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: DCE का 'उमंग' में दिखा जलवा, पुष्पलता ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड तो कबड्डी टीम बनी उपविजेता, Darbhanga इंजिनियरिंग में छाए होनहार

जिन लोगों से अतिक्रमण हटाया गया उसमें अरूण सहनी,सुरेंद्र राय, बिजली सहनी शामिल हैें जिन्होंने भूमि अतिक्रमित कर रखा था। मौके पर अंचल कर्मचारी सोनू कुमार राम, अंचल अमीन अभिषेक कुमार, प्रभारी राजस्व अधिकारी अजय कुमार समेत महिला और पुरुष पुलिस बल मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं एक्सक्लूसिव उपहार!

Free Fire MAX Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का सिलसिला...

Mahashivratri: एक शिकारी की अनजानी शिव भक्ति से बदली जिंदगी

Mahashivratri: अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत पर्व महाशिवरात्रि, भगवान शिव और देवी पार्वती के...

भारतीय क्रिकेट टीम: पाकिस्तान महामुकाबले से पहले मोबाइल का ‘सीक्रेट’ प्लान!

Indian Cricket Team: फैंस का उत्साह चरम पर है! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें