मई,18,2024
spot_img

RJD कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर अपराधियों ने सिर में मारी गोली

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां बेखौफ अपराधियों ने सत्ताधारी राजद के सक्रिय कार्यकर्ता स्व. जगदीश चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध चौधरी की गोली मार कर हत्या दी। घटना की बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या-नौ के मधुसूदनपुर गांव की है।

जिले के मसुदनपुर दियारा में गुरुवार को हमलावरों ने एक राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब एक बजे की है, जब अपने आवास के बाहर सो रहे नेता अनिरुद्ध चौधरी की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

रिश्तेदार विवेकानंद चौधरी ने कहा, अनिरुद्ध की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह घर के बाहर सो रहे थे। तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हमने बलिया के स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित कर दिया है। वह क्षेत्र में एक सक्रिय ब्लॉक स्तर के राजद नेता थे।

जानकारी के अनुसार, अनिरुद्ध चौधरी राजद के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनकी पत्नी अपने बेटे के साथ पानीपत, हरियाणा में रह रही हैं। उनके दो पुत्र हैं। रात में एक जगह से निमंत्रण से घर आए और करीब 12 बजे गर्मी अधिक रहने के कारण दरवाजा पर ही सो गए।

इसके बाद बदमाशों में काफी तेज आवाज में टीवी चला कर छोड़ दी, और सिर में पीछे से गोली मार दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

इससे पहले बुधवार को गया जिले में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के एक नेता की बाइक सवार चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजन बाहर रहते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। उसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि अनिरुद्ध चौधरी मॉर्निंग वॉक किया करते थे। गुरूवार की सुबह जब सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने जब अन्य लोग निकले तो चलने के लिए आवाज लगाया।

नहीं जगने पर लोग चले गए उसके बाद लोगों को सुबह में पता चला कि हत्या कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सूचना मिली है कि बलिया थाना क्षेत्र के मधुसूदनपुर दियारा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई है। तुरंत घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें