spot_img

Darbhanga के केवटी नवकी पोखर में विसर्जित हो गए विध्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश, नम आंखों से भक्तों ने कहा, फिर तू जल्द आ

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स, केवटी। श्री-श्री 108 सार्वजनिक गणेश पूजा समिति दुधिया एवं खपरपुरा के तत्वावधान में रामजानकी मंदिर नवकी पोखर भिंडा पर आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव सह मेला का समापन गुरूवार को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।

- Advertisement -

महोत्सव में भगवान गणेश के साथ अन्य देवी-देवताओं के प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने नम आंखों से विध्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान गणेश को विदाई दी। साथ ही श्रद्धालुओं ने यह कामना की कि उनका जीवन सुखमय रहे और अगले साल जल्द से जल्द आ।

- Advertisement -

इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आना की जयकारे से संपूर्ण माहौल भक्तिरस से सराबोर था। भक्तों की अटूट श्रद्धा भगवान की प्रतिमाओं को पूजा स्थल से उठाकर जुलूस के शक्ल में पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में Senate Meeting चांसलर की अध्यक्षता में सीनेट बैठक, तैयारी अंतिम चरण में...आएंगे गवर्नर सैयद अता हसनैन

सदस्यों की ओर से पूजा स्थल के समीप अवस्थित नवकी पोखर धाट पर ले जाया गया। और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन उक्त पोखर के जलाश्य में किया गया।

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष उमेश प्रसाद व सचिव अशोक कुमार एवं कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने गणेश महोत्सव सह मेला को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों तथा दोनों गांवों के ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।

कहा कि अनेक नामों से विभूषित किए जाने वाले श्री गणेश हर शुभ कार्य के पहले पूजे जाते है। यें ऐसे आराध्य देव है , जिनके आह्वान किए बिना कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं हो सकती। उधर,प्रतिमा विसर्जन के बाद महोत्सव स्थल व दुधिया एवं खपरपुरा गांव में बिल्कुल ही उदासी छा गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, PRS कक्ष में लगी आग, फिर क्या हुआ!

मुजफ्फरपुर आग: आज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। पैसेंजर रिजर्वेशन...

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...