spot_img

यौनवर्धक दवाओं से शुरू हुआ कारोबार STET तक पहुंची..

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है, जहां ठगी और ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का कारोबार पिछले बीस सालों से अधिक समय से फल फूल रहा है। सालों पहले यौन वर्धक दवाईयां, चर्म रोग को खत्म करने के नाम पर गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने का झूठा दिलासा दिलाते हुए लोगों को डाक से दवाई भेजने के ऑनलाइन ठगी अर्से से रही।

- Advertisement -

और ठगी के धंधे में लिप्त लोगों की ओर से विभिन्न भाषाओं के जानकारों को रखकर संबंधित डाकघर से सांठगांठ कर लाखों की ठगी कोई नई बात नहीं है। लेकिन, ताजा मामला साइबर फ्रॉड के एक ऐसे गिरोह से जुड़ा है जिसके चार शातिर को पुलिस ने दबोच लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार ठगों में कन्हैया प्रसाद, शिशुपाल, श्याम सुंदर और कृष्ण मुरारी शामिल है। सभी नवादा जिले के शाहपुर ओपी थाना क्षेत्र के बताए जाते है। इनके पास से मोबाइल फोन, पांच लाख 50 हजार रूपया नकद और एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की लिस्ट भी बरामद किया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

फिलहाल अन्य साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शाहपुर ओपी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मौके से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर ठग एसटीइटी परीक्षा के अभ्यर्थियों से उनकी परीक्षा में कम नंबर आने की बात बोलकर एवं लोन दिलाने के नाम पर लोगों को कॉल करके ठगी करने का काम किया करते थे।

पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 11 एंड्रॉयड और कीपैड मोबाइल, नगद 5 लाख 50 हजार रुपये, एसटीइटी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की मोबाइल तथा रौल नम्बर के साथ सूची एवं लोन हेतु झांसा देने से संबंधित मोबाइल नंबर और डाटा को आर्थिक अपराध की टीम ने बरामद किया है।

संगठित गिरोह के सदस्यों की ओर से अन्य राज्यों में पूर्व में किये गये साइबर ठगी से संबंधित मामले भी एनसीआरपी साइबर पोर्टल पर पाया गया है, आर्थिक अपराध की टीम द्वारा इस संबंध में संबंधित राज्यों को सूचित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी कमाई, जानिए क्या कहते है ताज़ा रिपोर्ट्स

इस मामले में ईओयू ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें नौ लोगों को नामजद किया गया है। इसमें चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरार चल रहें आरोपी में सुबोध राउत, चंदन कुमार, गौतम शाह, प्रियांशी कुमार और हिमांशु कुमार शामिल है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Patliputra Station News: पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल: पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 6 उपद्रवी गिरफ्तार, 500 पर FIR जानिए पूरा मामला!

पाटलिपुत्र स्टेशन पर सिपाही भर्ती के छात्रों के बवाल के बाद पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 6 नामजद और 500 अज्ञात पर FIR, 6 उपद्रवी गिरफ्तार। मंत्री बिजेंद्र#PatnaNews,#BiharPolice,#PatliputraStation

Darbhanga Accident News: दर्दनाक! अंदामा-जोगियारा मुख्य सड़क पर नीलगाय से टोटो पलटा, 5 साल के मासूम की मौत, मां गंभीर

दरभंगा में नीलगाय से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम रवि राज की मौत हो गई। उसकी मां और टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना अंदामा-जोगियारा मुख#DarbhangaNews,#BiharAccident,#NilgaiAccident

Bihar Kosi Bridge News: कोसी नदी पर बिहार का सबसे लंबा 7KM सिक्स-लेन मेगा ब्रिज, DPR प्रक्रिया तेज, क्या है खास?

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे पर 7 किमी कोसी मेगा ब्रिज की DPR प्रक्रिया तेज। वैज्ञानिक सर्वेक्षण से कोसी की चुनौतियों से निपटकर पुल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिसस#PatnaKosiBridge,#BiharInfrastructure,#GreenfieldExpressway

Darbhanga Garbage News: दरभंगा में कचरे का पहाड़, जाले- घोघराहाचट्टी मार्ग पर तीखी दुर्गंध, बढ़ी लोगों की मुश्किलें, बीमारियों का खतरा!

दरभंगा के जाले-घोघराहाचट्टी मार्ग पर कचरे के ढेर से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ा है। प्रशासन से तत्काल#DarbhangaNews,#GarbageProblem,#JaleRoad