back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में डुमरी जीरो माइल के अधिकृत बस पड़ाव में रूकने-खुलने लगीं बस, SDO Umesh Kumar Bharti और SDPO Manish Chandra Choudhary के साथ 6 अफसरों की टीम का फलसफा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। एसडीओ उमेश कुमार भारती की पहल बेहद शानदार है। उनकी यह पहल, निसंदेह स्थानीय लोगों को सुकून और राहत देने वाला है जब जाम से बड़ी निजात लोगों को मिलेगी।

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

कारण, अब सुपौल भगत सिंह चौक पर हो रही बस ठहराव अब डुमरी जीरो माइल के अधिकृत बस पड़ाव में होने लगा है। शुक्रवार से इसकी पहल शुरू हो गई है।


एसडीओ उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को स्वयं इसे  लागू कराया। वही एसडीओ ने बस पड़ाव में बस की ठहराव को लेकर छह पदाधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: आपदा पीड़ितों के मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, विधायक ने बांटे 12.36 लाख के चेक, जानिए किसे मिली कितनी राशि

इसमें बिरौल बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, सीओ विमल कुमार कर्ण,एमओ नेहा कुमारी, बीपीआरओ प्रभाकर झा, पीओ विनीत झा शमिल थे, जो दिन के 12 बजे से शाम इस मुहिम में लगे हुए थे। मौके पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

एसडीओ उमेश भारती ने बताया कि डुमरी रोड स्थित जो बस पड़ाव अधिकृत है। वहीं सभी बसों की ठहराव होगी। इस बीच कोई भी बस संचालकों की ओर से रोक कर यात्री को चढ़ाते पाये जाने पर उनकी खैर नहीं,उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: MLA विनय ने जब मृतक की मां के हाथ में थमाया 4 लाख का चेक, कहा- 'नीतीश बाबू ने भेजा है, किसी को घूस मत देना'

जानकारी के अनुसार, डुमरी रोड स्थित जीरो माइल में जब से प्रशासन की ओर से बस पड़ाव की अधिकृत की गयी। बस संचालकों की ओर से बस पड़ाव पर ठहराव नहीं कर सुपौल भगत सिंह चौक स्थित दर्जनों बसों का ठहराव किया जा रहा था।

 

इस दौरान काफी जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रहा था। सड़क जाम की समस्या से आमजन को घंटों तक जूझना पड़ रहा था। इन समस्याओं को देखते हुए एसडीओ ने पहले बस संचालको एवं बस इंचार्ज के साथ पिछले दिनों थाना परिसर में बैठक कर निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Power Cut, रविवार को महा-ब्लैकआउट! 5 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

जानकारी के अनुसार, अब जो भी बस दरभंगा,पटना, दिल्ली, सहरसा आने जाने वाली है उसकी ठहराव इन बस पड़ाव पर होगी। बीच में बस नहीं रूकेगा। रोकने वालों पर एसडीओ श्री भारती की स्पष्ट चेतावनी है,यदि इस बीच कही भी बस रोकते देखा गया तो, बस को जब्त कर दंड और कार्रवाई की जाएगी।


- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ayesha Khan के साथ हुआ बड़ा फ्रॉड! फेक WhatsApp अकाउंट को लेकर मचा बवाल

Ayesha Khan News: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' में अपनी अदाओं...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा, विल जैक्स का चला जादू!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में अब सुपर-8 के मुकाबले और भी...

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवी

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवीSkoda Kylaq: क्यों बढ़ रही...

YAAP Digital IPO: तकनीक और डेटा का संगम, निवेश का नया अवसर

IPO: याप डिजिटल का बहुप्रतीक्षित आईपीओ अगले सप्ताह निवेशकों के लिए खुलने जा रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें