back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल JK College जब पहुंचे लनामिवि के Dr. Kameshwar Paswan, तो छात्रों ने क्या कहा, कहां आ फंसी है समस्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल,देशज टाइम्स। लगातार यह दूसरा मौका है जब बिरौल के प्रतिष्ठित जेके कॉलेज का निरीक्षण करने लनामिवि के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं। पहले बुधवार और अब शुक्रवार को यह निरीक्षण चला है। 

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -


ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा ने बुधवार को जेके कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रतिकुलपति ने कॉलेज में पदस्थापित कर्मचारी की उपस्थिति पंजी, छात्रों की उपस्थिति पंजी, अन्य कार्यालय सम्बंधित कागज़ातों का अवलोकन किया था।

वहीं कॉलेज परिसर की चारों ओर भ्रमण करते हुए उन्होंने महाविद्यालय में छात्र,छात्राओं की उपस्थिति एवं वर्ग संचालन देखकर सन्तुष्टि दिखाई थी। अब आज लनामिवि के डिप्टी रजिस्टार प्रथम डॉ.कामेश्वर पासवान ने शुक्रवार को जेके कॉलेज का निरीक्षण किया है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Mithila Painting का महाकुंभ, 50 से ज़्यादा कलाकार दीवारों पर बिखेर रहे अपनी कला का जादू


इस दौरान उन्होंने कॉलेज में पदस्थापित कर्मचारी की उपस्थिति पंजी, छात्रों की उपस्थिति पंजी, अन्य कार्यालय सम्बंधित कागजातों का अवलोकन किया। वहीं कॉलेज परिसर के चारों ओर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के वर्ग कक्ष पहुंच कर पठन पाठन की व्यवस्था से अवगत हुए। इस दौरान कई छात्रों ने महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी के बारे में जानकारी दी। कई छात्रों ने बताया कि नियमित महाविद्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन शिक्षक नहीं होने से पठन पाठन में समस्या हो रही है।

उन्होंने महाविद्यालय के कामकाज से संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की कमी के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। सभी महाविद्यालय के रिक्त पदों पर बहाली होने के बाद शिक्षकों की कमी दूर हो जायेगी।

उन्होंने उपस्थित प्राचार्य डॉ.सूर्य नारायण पांडेय को महाविद्यालय के व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। मौके पर प्रधान लिपिक क्रांति कुमार,आर के दीपक, कौशलेंद्र कुमार एवं विश्वनाथ कुमार समेत शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Congress में संगठन चुनाव से पहले बड़ी हलचल, जयपुर से आईं प्रभारी संगीता बेनीवाल ने जानिए क्या कहा, बड़ा बयान

इससे पहले भी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉली सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की 35 सेंसन पद 35 में 20, कर्मचारी 19 में 11 देख कर उन्होंने इसकी रिपोर्ट आगे किये जाने की बात कही थी।

मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक  रामसेवक पंडित, कौशलेंद्र कुमार, मुख्य लेखपाल क्रांति चौधरी, एलडीसी आर के दीपक समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मियों को बेहतर सुविधा बहाल करने का भरोसा दिलाया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मूक-बधिर बच्चों के चेहरों पर दौड़ी मुस्कान, नंगे पांव स्कूल आने की मजबूरी हुई खत्म, मिला जूते-चप्पल का तोहफा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ayesha Khan के साथ हुआ बड़ा फ्रॉड! फेक WhatsApp अकाउंट को लेकर मचा बवाल

Ayesha Khan News: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' में अपनी अदाओं...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा, विल जैक्स का चला जादू!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में अब सुपर-8 के मुकाबले और भी...

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवी

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवीSkoda Kylaq: क्यों बढ़ रही...

YAAP Digital IPO: तकनीक और डेटा का संगम, निवेश का नया अवसर

IPO: याप डिजिटल का बहुप्रतीक्षित आईपीओ अगले सप्ताह निवेशकों के लिए खुलने जा रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें