back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के सचिव विनीत चौबे का ऐलान, सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के बैनर तले संघ की प्रखंड सचिव विनीत चौबे ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की हड़ताल शुरू करने का ऐलान करते हुए सरकार पर जमकर बरसे। कहा, चुनाव के समय तेजस्वी यादव की वादाखिलाफी से पूरा संघ आक्रोशित है। हम आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार से आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका केंद्रों पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के बैनर तले संघ की प्रखंड सचिव विनीत चौबे के नेतृत्व में सेविका एंव सहायिकाओं ने राज्य सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध प्रतिवाद मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया।

- Advertisement -

मौके पर हुई सभा मे विनीता चौबे ने मौजूदा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर से चुनाव के समय बार-बार यह कहना कि उनकी सरकार आने पर बिहार की सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का मानदेय दुगना किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में NDRF Mock Drill... कुशेश्वरस्थान की बाढ़ और आपदा से लड़ने की बड़ी वॉटरमैप, अधिकारियों ने कहा - यहां की तैयारी सबसे बेहतर

लेकिन सरकार बन जाने के बाद आज तक इस पर अमल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पंचायत स्तर पर हड़ताल के समर्थन में सेविका व सहायिका केंद्रों पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगी।

कहा कि सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपने लंबित मांगों के समर्थन में सरकार से इस बार आरपार की लड़ाई लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है।सरकार आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका का आर्थिक शोषण एवं दोहन कर रही है।

इस महंगाई में मानदेय के रूप में बहुत ही कम रुपये मिलता है। उससे घर-परिवार का खर्च चलाना काफी मुश्किल हो रहा है।

मौके पर हमीदा असगरी, चंदा देवी, डेजी देवी, अनिता देवी, कल्पना कुमारी, शीला देवी, सोनिया देवी, सीता देवी, कामिनी देवी, बेबी देवी, विद्या देवी, पूनम देवी, चंदा देवी, रूपम कुमारी, शिवकुमारी, प्रभावती देवी, विभा देवी, संगीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका व सहायिका धरना प्रदर्शन में शामिल रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Shah Rukh Khan: इन 8 रोमांटिक फिल्मों ने सिखाया सच्चा प्यार, DDLJ ही नहीं… लिस्ट में और भी हैं!

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के किंग खान, जिन्हें सिर्फ रोमांस किंग नहीं बल्कि...

Luxury Car: अभिषेक शर्मा की नई रफ्तार, मैदान के बाहर भी मचाया जलवा!

Luxury Car: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे अभिषेक शर्मा सिर्फ मैदान पर ही नहीं,...

Darbhanga News: घनश्यामपुर में Ganja Smuggler चढ़ा पुलिस के हत्थे, 700 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार

Ganja Smuggler: नशे के काले कारोबार पर जब पुलिस का चाबुक चलता है तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें