spot_img

Darbhanga के केवटी में कैसे मनेगा दुर्गापूजा, BDO Rukhsar और थानाध्यक्ष Rani Kumari ने लिया लोगों से फीडबैक, दी प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी

spot_img
- Advertisement -

केवटी,देशज टाइम्स। सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारें के साथ दुर्गा पूजनोत्सव मनाने की अपील के साथ बुधवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित कर सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन करने को कहा गया।

- Advertisement -

केवटी थाना परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रुखसार एवं थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने संयुक्त रुप से की। बैठक में मौजूद दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों एवं लोगों से बीडीओ एवं थानाध्यक्ष ने फीडबैक लेते हुए सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारें के साथ शांतिपूर्ण वातावरण के बीच दुर्गा पूजनोत्सव मनाने और इसे संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

- Advertisement -

बीडीओ ने कहा कि त्योहार आपसी सदभाव और भाईचारें को दर्शाता है। अफवाहों से बचने व असामाजिक तत्वों एवं शराब तस्करों पर नजर रखते हुए इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देने में सहयोग की बात कहीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: दहेज प्रताड़ना का खौफनाक खेल, गर्भवती बहू को पीटा, जबरन कराया गर्भपात, फिर घर से निकाला

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार और जिला से प्राप्त दिशा-निर्देश के बारे में विस्तार से बताते हुए अधिकारियों ने पूजा-पंडाल के निर्माण,अग्नि शमन यंत्र तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने के संबंध में जानकारी दी।

वहीं दुर्गा पूजनोत्सव के अवसर पर निकलने वाली कलश शोभा यात्रा व प्रतिमा विसर्जन रूट तथा आयोजित होनेवाली सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी पूजा समिति के पदाधिकारियों से ली। अधिकारियों ने बताया कि तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।

वहीं आपत्ति जनक झांकी व जुलूस पर रोक रहेगी। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ,दुर्गा पूजा समिति के पदाघिकारियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिघियों एवं लोगों ने पूजनोत्सव के दौरान शांति व विघि व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन अधिकारियों को दिया।

मौके पर प्रशिक्षु दारोगा विकास मंडल व कुमारी मधुलता भारती, जदयू के अध्यक्ष मो. अहमद रेजा बब्लू, भाकपा माले के प्रखंड सचिव धर्मेश यादव, भाकपा के अंचल मंत्री ललित

यह भी पढ़ें:  दरभंगा जन सुनवाई: आयुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश, जानिए क्या रहा खास?

कुमार मिश्र, पूर्व उप प्रमुख सुवंश यादव,मुखिया विक्रांत प्रताप साहु, सरपंच प्रतिनिधि मो. जूही ,राजेश कुमार ठाकुर, सियाराम यादव, मुखिया फैज मोहम्मद, बदरूल नद्दाफ, उपेन्द्र

कुमार गामी, प्रमोद कुमार महतो, गणेश महतो, रवि यादव, भोला कुमार सहित अन्य कई मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, PRS कक्ष में लगी आग, फिर क्या हुआ!

मुजफ्फरपुर आग: आज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। पैसेंजर रिजर्वेशन...

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...