spot_img

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान वायरल की थी ‘आंसर की’, मिले हैं कई सबूत

spot_img
- Advertisement -

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पटना पुलिस ने एक सिपाही कमलेश को गिरफ्तार किया है। गया का रहने वाला गिरफ्तार सिपाही कमलेश नालंदा में कार्यरत था। पटना के कंकड़बाग थाने की पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आने के बाद परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी। इस मामले में छापेमारी भी तेज हो गई है। इस छापेमारी में पुलिस ने एक सिपाही कमलेश को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

पुलिस के साथ-साथ आर्थिक अपराध इकाई की टीम भी सिपाही की भूमिका और उसके कनेक्शन की जांच कर रही है। कमलेश के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। किस नंबर से उसे आंसर की भेजे गए थे? अभी इसकी जांच चल रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में करोड़ों की लूट में अंतरराज्यीय कनेक्शन, यूपी-एमपी से जुड़े अपराधियों के तार, किस रास्ते भागे... Darbhanga Police की साख उद्भेदन के करीब -करीब

दूसरी तरफ आर्थिक अपराध इकाई ने अपनी जांच तेज कर दी है। जिन जिलों में आंसर की परीक्षा से पहले आए, वहां के परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से कितने और कौन-कौन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी? इसकी जानकारी आर्थिक अपराध इकाई ने पर्षद से मांगी है।

गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियलस कस्टडी में भेज दिया गया है। जांच में सिपाही के खाते से लाखों के लेन-देन की बात सामने आई है। उसके पास से आंसर की भी मिली है, बताया जा रहा है कि सिपाही अपने बहनोई को पास कराने के लिए उसे आंसर की भेजी थी।

सिपाही नालंदा क्यूआरटी में तैनात था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही कि सिपाही के पास आंसर की कहां से आई है। पैसों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार सिपाही को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया और वहां से ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से आयोजित सिपाही बहाली की परीक्षा के पेपर लीक मामले में किसी पुलिसकर्मी की यह पहली गिरफ्तारी है। पटना सदर ASP ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: Benipur में भीषण अग्निकांड, पांच घर और मवेशी घर जलकर राख; लाखों का सामान खाक

Benipur Fire: बेनीपुर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है! बहेड़ा थाना...

Bihar Electricity Bill: छोटे दुकानदारों को मिली बड़ी राहत, फिक्स्ड चार्ज में हुई भारी कटौती

Bihar Electricity Bill: अगर आप बिहार के शहरी इलाकों में एक छोटी दुकान या...

Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट का सख्त फैसला, दहेज हत्या, दुष्कर्म और हत्या सहित गंभीर मामलों में आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

जमानत याचिका खारिज: दरभंगा की अदालतों ने हाल ही में कई आपराधिक मामलों में...

Samastipur News: RPF समस्तीपुर की उपलब्धि, सुरक्षा, सेवा और राजस्व में नए कीर्तिमान, करोड़ों का अवैध सामान जब्त!

आरपीएफ समस्तीपुर की उपलब्धियां: रेलवे यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और संपत्ति की...