spot_img

Darbhanga के बिरौल में सरिता देवी की संदेहास्पद मौत में हत्या की FIR, पति गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के उछटी गांव में बुधवार को संतोष साहु की 27 वर्षीय पत्नी सरिता देवी की संदेहास्पद मौत पर अब हत्या की एफआईआर चस्पा हो गई है।

- Advertisement -

यह एफआईआर सरिता देवी की मां लालपरि देवी की शिकायत पर बिरौल पुलिस ने दर्ज की है। इतना ही नहीं, एफआईआर दर्ज होने के साथ ही बिरौल पुलिस एक्शन में आई। तत्काल, गिरफ्तारी भी शुरू हो गई। पहली गिरफ्तारी पति संतोष साहु की हुई है। पुलिस की तहकीकात जारी है। पढ़िए यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

थाना क्षेत्र के उछती गांव में बुधवार को 27 वर्षीय सरिता देवी की संदिग्ध मौत के बाद लगातार यह बात चर्चा में थी कि सरिता ने खुदकुशी की या उसकी हत्या हुई। वहीं, इस मामले में सरिता की मां डुमरी गांव निवासी लालपरी देवी ने हत्या कर एफआईआर दर्ज कराते हुए अपनी बेटी को मारने में ससुरालवाले ससुर, सास एवं दामाद को नामजद किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga RJD News: दरभंगा में RJD का बड़ा प्रदर्शन! महंगाई-बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा, जनता में नई उम्मीद

इसमें लालपरी देवी ने कहा है कि उसकी बेटी सरिता की हत्या दहेज की खातिर ससुरालवालों ने मिलकर कर दी है। तीनों नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज करते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही पति संतोष साह को गिरफ्तार कर लिया।

लालपरी देवी ने आवेदन में कहा है कि उसकी बेटी सरिता की हत्या कर दी गई है। इसकी जानकारी उन्हें थाना से शाम को मिली कि उछटी में रहने वाली आपकी बेटी की मौत हो गई है। वह जब थाना पहुंची। बेटी सरिता की लाश जीप में पड़ी थी।

लालपरी देवी ने कहा कि उस दौरान सरिता के नाक और मुंह से खून बह रहा था। उसने कहा कि ससुराल वाले ससुर रतन लाल साह, पति संतोष साह एवं सांस देवदाय देवी ने मिलकर उनकी पुत्री सरिता की हत्या कर दी। और, इस बात को दबाने की कोशिश में जुटे थे।

पुलिस को लालपरी देवी ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले तीन सितंबर को मायके डुमरी में हमारी पुत्री थी, जिसे दामाद आकर दबाब देकर अपने गांव उछटी ले गए। और अगले ही दिन उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Health News: कुशेश्वरस्थान में स्वास्थ्य माफियाओं पर टूटा कहर! अवैध नर्सिंग होम-अल्ट्रासाउंड सील, जानिये पूरा मामला

एफआईआर में लालपरी ने कहा है कि लगातार उसके पति और मेरे दामाद मायके से मोटरसाइकिल और सोने की चेन लाने को लेकर सरिता को प्रताड़ित करते थे। जान से मारने की धमकी देते थे। हमेशा सास,ससुर और दामाद दहेज नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट करते थे।

इधर, परिजनों के अनुसार, सरिता की शादी दस साल पहले हुई थी। उसकी एक आठ वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी, पांच वर्षीय पुत्र राजा कुमार और एक दो वर्षीय पुत्र भी है। पुलिस अब प्रारंभिक जांच व तहकीकात के बाद संतोष को जेल भेजने की तैयारी में है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt