

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा दलित बस्ती में फूड पॉइजनिंग से बाप, बेटी की मौत हो गई है। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अधिकारियों ने मौके पर आकर पूरे मामले की जानकारी ली है।
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत होने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों की इसमें स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही बताई है। उनका कहना है कि समय पर एंबुलेंस या स्वास्थ्य सुविधा मिल जाती तो शायद उनके परिजनों की जान पर सकती थी। पढ़िए दीपक कुमार की मुजफ्फरपुर से रिपोर्ट…
मुजफ्फरपुर जिले में एक ही परिवार के दो सदस्यों की उल्टी दस्त की वजह से मौत हो गई. वहीं, एक अन्य लोग अस्पताल में उपचार के लिए कराए गए हैं। प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग का मामला बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी है।
जिले के कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा में एक ही परिवार के तीन लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। फूड पॉइजनिंग के कारण परिवार के पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि, परिवार के ही एक बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती हैं। उनकी हालत अब ठीक बनी हुई है।
मामला कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा दलित बस्ती का है. जानकारी के मुताबिक तेहवारा के निवासी मिठाई रामप्रवेश सहनी (30) एवं उसकी पुत्री सोनी कुमारी (7) वर्षीय वहीं चांदनी कुमारी (17) वर्षीय बुधवार की दरमियानी रात को अचानक उल्टी दस्त होने लगे।
परिजन आनन फानन में सभी को उपचार के लिए सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान रामप्रवेश सहनी और उसके बेटी सोनी कुमारी की मौत हो गई। वहीं, चांदनी कुमारी का अस्पताल में इलाज जारी है।
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत होने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों की इसमें स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही बताई है। उनका कहना है कि समय पर एंबुलेंस या स्वास्थ्य सुविधा मिल जाती तो शायद उनके परिजनों की जान पर सकती थी।
घटना के बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण घटनास्थल पर घटना के बाद बीडीओ डां शशि प्रकाश, सर्किल इंस्पेक्टर बीरेन्द्र कुमार सिंह, कटरा थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक, बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार, औराई थाना की पुलिस समेत कई अधिकारी पहुच कर मामले की जांच की हैं। मृतक के पत्नी कविता देवी से पुलिस ने पूरे मामले में पूछताछ किया है।




