spot_img

Darbhanga के बिरौल JK College का लगातार तीसरी बार निरीक्षण, अब पहुंचे लनामिवि के पेंशन पदाधिकारी डॉ. सुरेश पासवान, छात्रों ने क्या कहा, क्या देखा?

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। स्थानीय प्रतिष्ठित जेके कॉलेज का लनामिवि के पदाधिकारियों की ओर से लगातार निरीक्षण का क्रम जारी है। यह तीसरा मौका है जब ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पेंशन पदाधिकारी डॉ. सुरेश  पासवान ने भी शुक्रवार को जेके कॉलेज का निरीक्षण किया है।

- Advertisement -

इससे पहले ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की तत्कालीन प्रतिकुलपति डॉली सिन्हा ने गत बुधवार को जेके कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रतिकुलपति ने कॉलेज में पदस्थापित कर्मचारी की उपस्थिति पंजी, छात्रों की उपस्थिति पंजी, अन्य कार्यालय सम्बंधित कागज़ातों का अवलोकन किया था।

- Advertisement -

इसके बाद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्टार प्रथम डॉ.कामेश्वर पासवान ने शुक्रवार को जेके कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने  कॉलेज में पदस्थापित कर्मचारी की उपस्थिति पंजी, छात्रों की उपस्थिति पंजी, अन्य कार्यालय सम्बंधित कागजातों का अवलोकन किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: सिंहवाड़ा के बिरदीपुर में पुलिस की अचानक दबिश, पढ़िए -वांछित, सिमरी पुलिस और राधे!

अब,यह तीसरा मौका है जब ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पेंशन पदाधिकारी डॉ. सुरेश  पासवान ने भी शुक्रवार को जेके कॉलेज का निरीक्षण किया है। सबसे खास बात यह रही कि तीनों ही निरीक्षण के दौरान जो समस्या सबसे अधिक विकट रूप में सामने आई वह थी शिक्षकों की कमी। इससे छात्रों ने अधिकारियों को अवगत कराया। वहीं, जल्द व्यवस्था का आश्वासन भी मिला।

जानकारी के अनुसार,पेंशन पदाधिकारी डॉ. सुरेश पासवान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज में पदस्थापित कर्मचारी की उपस्थिति पंजी, छात्रों की उपस्थिति पंजी, लेखा पंजी अन्य कार्यालय सम्बंधित कागजातों का अवलोकन किया।

उन्होंने महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के वर्ग कक्ष पहुंच कर पठन पाठन की व्यवस्था से अवगत हुए। इस दौरान कई छात्रों ने महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी के बारे में जानकारी दी।

कई छात्रों ने बताया कि नियमित महाविद्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन शिक्षक नहीं होने से बिना  पठन पाठन किये बगैर, बैरंग घर लौट जाना पड़ रहा है, जो इस कॉलेज में यह बड़ी जटिल हो गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Pension News: बड़ी खबर! पेंशनभोगियों को राहत, 10 जून को खातों में आएगी सीधे राशि

पेंशन अधिकारी ने महाविद्यालय के कामकाज से संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की कमी के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। वहीं, महाविद्यालय में खाली सृजित पदों पर बहाली होने के बाद शिक्षकों की कमी दूर हो जायेगी।

उन्होंने उपस्थित प्राचार्य डॉ.सूर्य नारायण पांडेय को महाविद्यालय परिसर बड़ा बड़ा जंगल हो जाने पर इसकी  कटाई किये जाने की बात कही। मौके पर प्रो. डॉ. राज कुमार प्रसाद, एलडीसी आरके दीपक समेत शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Chamki Bukhar News: DARBHANGA से लेकर इन 12 जिलों में चमकी बुखार पर बिहार सरकार का ‘बड़ा फैसला’, अब 24 घंटे…पढ़िए

Bihar Chamki Bukhar News: बिहार सरकार ने चमकी बुखार (AES) की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 12 प्रभावित जिलों में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे और एंबुलेंस#BiharChamkiBukhar,#AESNews,#BiharHealth

Patna University Admission News: पहली मेरिट लिस्ट जारी, 88.6% कट-ऑफ ने उड़ाई नींद! जानें पूरी बात

पटना विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2026-30 के लिए पहली मेधा सूची जारी की है। इसमें राजनीति विज्ञान का कट-ऑफ 88.6% और जूलॉजी का 85% रहा।#PatnaUniversity,#AdmissionNews,#BiharEducation

Patna Khan Sir News: पटना कोचिंग विवाद: खान सर को बड़ी राहत, रोशन आनंद को नहीं मिली जमानत, आज आएगा बड़ा फैसला, जानें

पटना कोचिंग विवाद में खान सर को बड़ी राहत मिली है, कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 20 जून तक रोक लगा दी है। वहीं, ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद की जमानत याच#PatnaNews,#KhanSir,#CoachingControversy

Bihar University News: बिहार के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा! 4 महीने की सैलरी-पेंशन का इंतजार खत्म

बिहार के विश्वविद्यालयों में चार महीने से रुके वेतन और पेंशन का भुगतान अब जल्द होगा। सरकार ने उपयोगिता प्रमाण-पत्रों के बावजूद एकमुश्त भुगतान का आदेश जारी किया#BiharUniversityNews,#BiharEducation,#SalaryPension