spot_img

चर्चित सुनीता किडनी कांड में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का कड़ा एक्शन, दिल्ली तलब किए CS, DM, SSP

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी क्षेत्र की चर्चित सुनीता किडनी कांड मामले में अब मामला हाईप्रोफाइल हो गया है।

- Advertisement -

सुनीता को इंसाफ मिले इसके लिए सदन में बातें जब उठी तो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इसे गंभीरता से लिया। मामले में डीएम, एसएसपी समेत मुख्य सचिव को एनएचआरसी ने तलब किया है। इसके बाद 13 नवंबर को तीनों अधिकारियों को सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया। इसके साथ ही सभी अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती दिख रहीं हैं।

- Advertisement -

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव तथा जिले के डीएम और एसएसपी को आयोग के समक्ष सदेह उपस्थित होने का आदेश देते हुए  मुख्य सचिव व डीजीपी बिहार को आदेश का अनुपालन कराने का जिम्मा देते हुए उन्हें अधिकृत किया है। इसके साथ ही मामला अब गरमा गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

अधिकृत मामले की जानकारी अधिवक्ता डॉ. एस के झा ने देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से पीड़िता के किडनी प्रत्यारोपण पर चार सप्ताह के अंदर रिपोर्ट की मांगी थी जो मिली नहीं।

इसके साथ ही आयोग ने एसएसपी व डीएम मुजफ्फरपुर से मामले के सम्बन्ध में वर्तमान स्थिति से संबंधित रिपोर्ट की मांग की थी, जो आयोग को आजतक अप्राप्त है। मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के चर्चित सुनीता किडनी कांड मामले में राष्ट्रीय

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

मानवाधिकार आयोग ने की सुनवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव तथा जिले के डीएम एसएसपी को आयोग के समक्ष सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया है साथ-ही-साथ आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी बिहार को आदेश का अनुपालन को कराने को अधिकृत किया है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग से पीड़िता के किडनी प्रत्यारोपण पर चार सप्ताह के अंदर रिपोर्ट की मांगी थी। इसके साथ ही आयोग ने एसएसपी और मुजफ्फरपुर डीएम से इस मामले के संबंध में वर्तमान स्थिति से संबंधित रिपोर्ट की मांग की थी जो आयोग को आजतक अप्राप्त है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

ऐसे में सुनीता को किडनी प्रत्यारोपित किए जाने की दिशा में भी प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सकारात्मक पहल अब तक नहीं की गई है। आयोग ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा- 13 के तहत में नोटिस जारी कर 13 नवंबर 2023 को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव तथा जिले के डीएम व एसएसपी को आयोग के समक्ष सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया है।

इस मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि पीड़िता की हालत दिनों-दिन ख़राब होती जा रही है, लेकिन आयोग के आदेश के बावजूद उसे किडनी प्रत्यारोपित किए जाने के लिए प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है जो मानवाधिकार उल्लंघन के अतिगंभीर कोटि का मामला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate