spot_img

DIG मानवजीत सिंह ढिल्लो के जिम्मे अब सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक की जांच, SIT का गठन, 74 FIR टेक ओवर

spot_img
- Advertisement -
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले को लेकर सरकार गंभीर है। पुलिस प्रशासन लगातार इसको लेकर छापेमारी कर रही है। अब पेपर लीक मामले में SIT गठित कर दी गई। इसकी अगुवाई DIG मानवजीत ढिल्लों करेंगे। अब तक 74 FIR दर्ज हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसमें 2 तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी, 6 डीएसपी, 13 इंस्पेक्टर, 2 अवर निरीक्षक शामिल हैं।

- Advertisement -

आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान के अनुसार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड में गुणवत्तापूर्वक अनुसंधान के लिए आर्थिक अपराध इकाई की एक विशेष अनुसंधान टीम यानी एसआईटी का गठन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड में अनियमितता और कदाचार मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने  सभी 74 केस को टेक ओवर कर लिया है। आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

- Advertisement -

जांच के लिए जो एसआईटी गठित की गई। उसमें राज्य के काबिल अफसरों को रखा गया है। एसआईटी में मानवजीत सिंह ढिल्लो और सुशील कुमार का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें:  सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C की भीषण गर्मी, पढ़ें IMD का AlERT

आर्थिक अपराध इकाई की एसआईटी टीम में  2 तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी, 6 डीएसपी, 13 इंस्पेक्टर, 2 अवर निरीक्षक शामिल है। ये सभी मिल कर सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले की जांच करेंगे। इस परीक्षा में अब तक 22 जिलों में 74 एफआईआर दर्ज हुई थी।

पेपर लीक मामले में अबतक सॉल्वर गैंग के मेंबर्स समेत 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिनके पास से पुलिस वे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लू टूथ और कई लैपटॉप और जैमर तक बरामद किए थे।

यह भी पढ़ें:  मोबाइल चोरी का इल्जाम, फिर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला! हाजीपुर की खौफनाक वारदात

सबसे ज्यादा भोजपुर में 10, भागलपुर में नौ, नालंदा में सात, नवादा में छह, सहरसा में पांच, पटना व लखीसराय में चार, रोहतास, मुंगेर व मधेपुरा में तीन-तीन, जहानाबाद व जमुई में दो-दो, अरवल, मोतिहारी, औरंगाबाद, बेगूसराय व शेखपुरा में एक-एक और सहरसा में पांच FIR दर्ज की गई हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident

दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga Moharram Violence: दरभंगा में मोहर्रम के बाद बरिऔल चौक पर हिंसक झड़प हुई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने घरों, दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिर#DarbhangaNews,#BiharPolice,#MoharramViolence