spot_img

Darbhanga के बिरौल में डीजे तो बजेगा नहीं, लाउडस्पीकर भी बजेगा अनुमति लेने के बाद…दुर्गापूजा पर सब शांति-शांति है…

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। दुर्गापूजा को लेकर बिरौल अनुमंडल प्रशासन की बड़ी कवायद चल रही है। एसडीओ उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी लगातार पूजा व्यवस्था की निगरानी में जुटे हैं। एक दिन पहले थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग करते हुए एसडीपीओ श्री चौधरी ने थानाध्यक्षों को पूजा के दौरान खास निगरानी की हिदायत दी थी।

- Advertisement -

वहीं, आज रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीओ उमेश कुमार भारती व एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें दुर्गापूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण व शांति पूर्ण मनाने को लेकर लोगों से फिडबैक लिया गया। वहीं, प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी गई। साथ में निर्देश भी।

- Advertisement -

वहीं, एसडीओ श्री भारती ने उपस्थित पूजा समितियों सदस्यों को पंद्रह वोलेन्टियरों की सूची, आधार कार्ड की छाया प्रति एवं फ़ोटो के साथ थाना में जमा करने का निर्देश दिया। पूजा समितियों को पूजा की लाइसेंस के मिलने के बाद ध्वनि विस्तारक की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से लेने को कहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court News: बेनीपुर ज्यूरिसडिक्शन का ' मरणासन्न!' अधिवक्ता सुशील चौधरी की CM सम्राट चौधरी से बड़ी अपील, अनुमंडल को दें 'संजीवनी'

इसके बाद ही कहीं भी लाउडस्पीकर का उपयोग करने को कहा। एसडीओ ने बिना अनुमति के कोई भी पूजा समिति की ओर से ध्वनिविस्तारक का उपयोग, प्रतिमा विसर्जन, डीजे की उपयोग करते पाये जाने पर उन पूजा समितियों के विरुद्ध शख्त करवाई किये जाने की चेतावनी दी।

एसडीओ ने इसके अलावे सभी पूजा समिति को पूजा की लाइसेंस लेने, बिना अनुमति के प्रतिमा विसर्जन जुलूस नहीं निकालने की बात कही। साथ उन्होंने कोई भी पूजा स्थलों पर डीजे नहीं बजेगी। इस पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगी।

वहीं, एसडीओ श्री भारती ने सभी पूजा समितियों को जिस तालाब या नदी में प्रतिमा विसर्जन की जायेगी। उससे पूर्व उन तालाब एवं नदी का सत्यापन कर लेने को कहा, ताकि उसकी गहराई कितनी है।

उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने की घटना घटित हो जाती है। इसकी शतर्कता बरतना होगा,ताकि कोई घटना नहीं घटित हो।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में 6 घंटों तक जाम रहा हसन चौक, जमाल हसन बोले - बिहार में जंगलराज, सिस्टम ध्वस्त !

वहीं, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने पूजा के दौरान मनचलों एवं शरारती तत्वों पर भी पैनी नजर रखने को कहा। पूजा समितियों सदस्यों को अपने पूजा, पंडालों में हर हर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।

एसडीपीओ श्री चौधरी ने साथ ही पूजा के दौरान नशापान करने वाले वैसे तत्वो की जानकारी तुरंत देने को कहा। नशापान किये पकड़े जाने पर उनकी खैर नहीं, तैनात पुलिस कर्मी को गिरफ्तार जाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut: कल इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली रानी, देखें पूरी लिस्ट

मौके पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, विधायक प्रतिनिधि शिबू झा,सुपौल पंचायत के पूर्व मुखिया मो. अबुल हयात, शत्रुध्न सहनी, रविंद्र मंडल, विनोद चौधरी,  उपेंद्र गाड़ा, मनोज सुधांशु, राजेश चौधरी, मुन्ना मंडल, मुखिया विशम्भर पासवान समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...