spot_img

Darbhanga की प्रभारी DM-DDC Pratibha Rani ने कहा, जनसंवाद में मिले सुझाव को करें नोट, दें सरकार की हर योजनाओं की जानकारी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय सभी संबंधित पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में सभी विभागों के लाभकारी योजनाएं की जानकारी दी जाए। साथ ही उन योजनाओं के संबंध में कोई सुझाव प्राप्त होता है तो उसे भी संकलित कर भेजा जाए।

- Advertisement -

कार्यक्रम के उपरांत प्रखंड स्तर पर कैम्प का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाए, जैसे किसी को राशन कार्ड बनवाना हो, किसी को लेवर कार्ड, किसी को जॉब कार्ड, किसी को आयुष्मान कार्ड बनवाना हो तो उसे कैम्प के माध्यम से बनवाया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में Tree Plantation Drive, न्यूटन पब्लिक स्कूल में नए सत्र की शुरुआत हरियाली के साथ

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए कोई आवेदन प्राप्त होता है तो उसका त्वरित निष्पादन भी कराया जाए।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ महीने में काम से कम दो बार समन्वय बैठक करने तथा सभी अंचलाधिकारी को विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक करने एवं उसकी कार्यवाही जिला को भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...

Darbhanga News: आंखों में है कोई परेशानी या लेना चाहते हैं नया चश्मा, तो पहुंचिए बेनीपुर, पढ़िए Good News पूरे एक महीने तक

नेत्र जांच शिविर: अगर आपकी आंखों में है कोई परेशानी या आप नया चश्मा...