spot_img

Darbhanga के गौड़ाबौराम में कांग्रेस की मजबूती अब नए कंधों पर, शमीम, मिथिलेश, दाऊद, असलम, अफरोज को मिली नई जिम्मेदारी

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। सुपौल हाटगाछी में गौड़ाबौराम प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंसार की अध्यक्षता में हुई। इसमें गौड़ाबौराम में पार्टी जनाधार को मजबूत करने की कवायद के बीच कई पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए उन्हें विभिन्न पदों की सांगठनिक जिम्मेदारी सौंपी गईं।

- Advertisement -

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीताराम चौधरी, बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेता तमन्ना खान व डॉक्टर नागेश्वर पंजियार, अच्युतानंद ठाकुर मौजूद थे।

- Advertisement -

वहीं कार्यक्रम में गौड़ाबौराम प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें मुख्य रूप से शमीम अंसारी को मंडल अध्यक्ष गौड़ाबौराम, वही मिथिलेश शर्मा व मो. दाऊद को प्रखंड महासचिव के पद पर चयनित किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Police Transfers, चला SSP जगुनाथ रेड्डी का तबादला एक्सप्रेस, तीन इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बहेड़ा SHO समेत कई बदले

असलम राइन, अफरोज आलम को प्रखंड सचिव के पद पर चयनित किया गया। मेहंदी हसन को प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों का पुरजोर विरोध किया गया। वहीं, इंडिया गठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया।

वहीं इस कार्यक्रम का संचालन हायाघाट प्रखंड के अध्यक्ष मो. चांद की ओर से किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में अजय कुमार चौधरी, नूरुल हसन, मो. फारूक साहब दिग्विजय सिंह, पप्पू कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में Heatwave, भीषण गर्मी-सूखे से निपटेगा 7 विभागों का कॉम्बो, पढ़िए कौन रहेंगे एहतियाती मोड में!

Heatwave: मधुबनी में भीषण गर्मी और संभावित सूखे की चुनौती से निपटने के लिए...

All India University Games: पूर्णिया के अख्तर की अगुवाई में गलगोटियास ने किया क्वालिफाई, रचा इतिहास

All India University Games: खेल के मैदान में कुछ ऐसा हुआ कि सब चौंक...

Bihar Liquor Ban: तेजस्वी पर JDU का तीखा पलटवार, जाओ पहले अपनी मां से साइन कराके लाओ!

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़...

Bihar News: ‘स्कूल में शराब’, चौथी के छात्र को टॉयलेट में मिली शराब, पीकर हुआ धुत, पढ़िए हड़कंप…टॉयलेट बना ‘शराब गोदाम’

स्कूल में शराब: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के 10 साल बाद भी सुशासन के...