spot_img

कुश्ती प्रतियोगिता से लौट रही महिला खिलाड़ियों की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मध्यप्रदेश के विदुशा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होकर लौट रही असम कुश्ती टीम की 34 खिलाडी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

- Advertisement -

जमालपुर आते आते 6 महिला खिलाड़ी अचानक ट्रेन में ही बेहोश हो गई। महिला खिलाड़ियों के बेहोश होते ही ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी व टीटीई ने घटना की सूचना जमालपुर जीआरपी और आरपीएफ को दी। सूचना मिलने के बाद सभी को जमालपुर स्टेशन पर उतार कर पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मध्यप्रदेश में आयोजित नेशनल जुनियन कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने बाद घर वापसी के दौरान ट्रेन में सफर कर रही असम कुश्ती टीम की 7 महिला खिलाड़ियों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। ये लोग ब्रहमपुत्र मेल से सफर कर रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

ट्रेन के जमालपुर आते आते कोच सहित 7 महिला खिलाड़ृी बेहोश हो गए। जिसके बाद पूरी ट्रेन में अफरा–तफरी का माहौल कयाम हो गया। वहीं, महिला खिलाड़ियों के बेहोश होते ही ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी व टीटीई ने घटना की सूचना जमालपुर जीआरपी और आरपीएफ को दी। उसके बाद ब्रह्मपुत्र मेल के जमालपुर स्टेशन पहुंचते ही सभी को जमालपुर स्टेशन पर उतार कर पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

मामले को लेकर कोच पप्पू ने बताया कि असम कुश्ती टीम से कुल 34 महिला व पुरुष खिलाड़ी मध्यप्रदेश में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पटना तक ही ट्रेन में रिजर्वेशन था।

रेल चिकित्सक डॉ. संजय ने महिला खिलाड़ियों को अब खतरे से बाहर बताया है। उन्होंने कहा कि बेहोशी का कारण विशाक्त भोजन और गर्मी है। कोच पप्पू ने बताया कि असम कुश्ती टीम से कुल 34 महिला व पुरुष खिलाड़ी मध्यप्रदेश में आयोजित नेशनल जुनियन कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निकले थे।

मध्यप्रदेश में 1 से 7 अक्टूबर तक प्रतियोगिता आयोजित थी। इसलिए पटना उतर कर पहले सभी खिलाड़ी स्टेशन के निकट भोजन किया। भोजन के बाद पटना स्टेशन पर दोपहर 2 बजे ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सभी खिलाड़ी चढ़ गए। जनरल बोगी में काफी गर्मी और भीड़ थीं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Universities News: बड़ी खबर! बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में शिक्षकों-कर्मियों को मिली राहत, वेतन, पेंशन की 999.84 करोड़ जारी

इस कारण किऊल स्टेशन आते आते करीब 6 खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ने लगी।उन्होंने कहा कि किऊल स्टेशन पर उतरकर सभी खिलाड़ी ऐसी कोच बी-1 और बी-2 में चढ़ गए। लेकिन यहां भी राहत नहीं मिली,और जमालपुर स्टेशन पहुंचते-पहुंचते 6 महिला खिलाड़ी बेहोश हो गई।

सूचना मिलते ही आरपीएफ के मुकेश कुमार से बात कर सभी बेहोश हुई युवतियों को इलाज के लिए जमालपुर रेलवे स्टेशन पर उतार सभी को मुख्य रेलवे अस्पताल जमालपुर में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी का इलाज करवाया गया,इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया की सभी खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार का 'बदलता चेहरा': CM Samrat Chaudhary का बड़ा एलान - 5 लाख करोड़ का औद्योगिक निवेश, बनेंगे डिफेंस कॉरिडोर!

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एके सिंह रेलवे अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से विस्तृत जानकारी हासिल की। जबकि जमालपुर रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटे तक रुकी रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IRCTC लाया मॉनसून का सबसे बड़ा तोहफा! Bihar से करें रामेश्वरम-तिरुपति की दिव्य यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट, बुकिंग शुरू

आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के लिए 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' की घोषणा की है। यह यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी, जो दुमका, पटना और बक्सर होते हुए रामेश्वरम, तिरुपति स#BuxarNews,#IRCTCTour,#SouthIndiaPilgrimage

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights