back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दोनों हाथ दुपट्टे से बांधकर गैंगरेप, फिर Murder, हाई School में मिली लाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

संतोष पांडेय, भागलपुर, देशज टाइम्स। स्थानीय नाथनगर स्टेशन रोड पर स्थित नाथनगर स्थित सुखराज राय हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने उसकी हत्या कर दी है। शव संदिग्ध अवस्था में स्थानीय एक स्कूल से बरामद हुआ है।

- Advertisement -

शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ छानबीन शुरु कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के गले में दुपट्टा बंधा हुआ है। सिर में गहरी चोट लगी है। वहीं लोगों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने महिला को कहीं ओर से उठाकर स्कूल में ले आए और वहां जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के बीच नशेबाजों का हाथ बताया जा रहा है। जो, नाथनगर स्थित सुखराज राय हाई स्कूल के कैंपस में युवती के साथ वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Kashmiri students Punjab: रमज़ान पर पंजाब में बवाल, छात्रों को मिली धमकी... पढ़िए हॉस्टल से निकलो और एडमिशन रद्द! जानिए CT यूनिवर्सिटी में विवाद की जड़ क्या है?

स्थानीय लोगों के अनुसार, मधुसुदनपुर थानाक्षेत्र के गणेशीबाग में एक दिन पहले पैसे लेनदेन के विवाद में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। अभी यह मामला ठंडा  भी नहीं हुआ कि अब रविवार को उसी घटनास्थल से कुछ दूरी पर अज्ञात युवती का शव मिला है। युवती का दोनों हाथ दुपट्टा से बंधा हुआ था। गले मे दुपट्टा का फंदा लगाया हुआ मिला। वहीं युवती के सिर पर नुकीले हथियार से वार का निशान मिला है।

इससे प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि अपराधियों ने महिला को पहले जबर्दस्ती हाथ पैर बांध और उसके बाद उसकी हत्या की है। घटना के बाद मौके पर जुटे लोग सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जता रहे हैं। ऐसी संभावना है कि युवती के साथ पहले गैंगरेप हुआ और उसके बाद मामला उजागर होने से बचने के लिए उसकी हत्या कर दी गयी होगी।

महिला का शव देखकर घटना में एक से अधिक बदमाशों के लिप्त होने की संभावना जतायी जा रही है। वहीं इस घटना में स्मैक पीने के लती असमाजिक तत्वों का हाथ होने की भी आशंका है। दरअसल, स्कूल कैंपस को नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना लिया है। हाल में एक छात्र को फिरौती के लिए अगवा करके स्मैकर यहीं लेकर आए थे, और बंधक बनाकर रखा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शेयर बाजार में काबरा ड्रग्स का तूफान: ₹1 लाख को ₹50 लाख में बदलने वाला मल्टीबैगर स्टॉक

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की हर हलचल पर निवेशकों की पैनी नजर रहती...

दमदार बैटरी और शानदार Realme Smartphone अनुभव के साथ आया Realme P4 Lite 4G, भारत में सेल शुरू!

Realme Smartphone: स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने वाली रियलमी ने एक और शानदार...

फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्रत 2026: तिथि, पूजा विधि और शिव आराधना का महत्व

Pradosh Vrat: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाने वाला प्रदोष व्रत...

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार अवसर

Bihar Police Recruitment: वर्दी का जुनून और देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें