spot_img

Darbhanga के कादिराबाद में दिन-दहाड़ गोलीबारी, क्या कहा SSP Avakash Kumar ने, जख्मी छोटू को कैसे पता चली…?

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: आपसी वर्चस्व में जमकर चली गोली तीन जख्मी, एक आरोपी को स्थानीय पकड़ा की जमकर पिटाई, कादिराबाद का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील, क्या कह रहे एसएसपी अवकाश कुमार ने, और क्या कहा गोली से जख्मी छोटू यादव ने, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा में फिर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई है। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद मुहल्ले का है जहां आपसी वर्चस्व को लेकर दिन-दहारे बड़ी गोलीबारी की वारदात हुई है। जहां बदमाशो ने फायरिंग करते हुए तीन युवकों को गोली मार दी है। इस दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी है।

- Advertisement -

तीनों घायल युवकों का इलाज चल रहा है। वहीं गोलीबारी से सन्न स्थानीय लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए गोली चलाने वाले एक युवक मो. सरवर को दबोच लिया। और, उसकी जमकर पिटाई कर दी। जबकि गोली लगने घायल तरुण पासवान मो पारस हॉस्पिटल वही छोटू यादव को निजी क्लिनिक में वही राहगीर को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के कब्जे बड़ी मशक्कत करके उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है।

मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल सहित कई थानों की पुलिस कैम्प कर रही है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी अवकाश कुमार, सिटी एसपी सागर कुमार, सदर अमित कुमार, विवि थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। छावनी में तब्दील हो गया है।

भीड़ इतनी उग्र हो गई कि मौके पर पहुंची पुलिस को भी गोली चलाने वाले युवक को भीड़ से छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। हालात गंभीर बनी हुई जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कादिराबाद मुहल्ले के बीच में जहां पूरे इलाके में चारों तरफ लोगों का आवासीय परिसर है। उस इलाके में रविवार को गोलीबारी की वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में बिरौल जा रहा सीमेंट ट्रक का SH-56 पर भीषण हादसा, ओवरटर्न होकर पलटा, दबकर ड्राइवर की दर्दनाक मौत

वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन बाइक जब्त कर लिया है। इधर, पुलिस ने भीड़ के हत्थे चढ़े युवक को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

बताया जाता है कि आपसी वर्चस्व में बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है। इसमें दो लोगों को गोली लगी है। वहीं, आरोपी युवक को भीड़ ने पकड़कर पिटाई कर दी है। घायल दोनों युवाकों को इलाज के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आपसी वर्चस्व को लेकर गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बहेड़ा-झंझारपुर पथ पर ट्रक दुर्घटना: घोंघिया के पास आम से लदा ट्रक पलटा, लाखों के फल बर्बाद

घायल दोनों युवकों को नाजुक स्थिति में अस्पताल में करवाया गया है। गोली मारने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी है। घायल छोटू यादव, तरुण पासवान का इलाज चल रहा है।

वहीं गोली चलाने वाले घायल आरोपी मो. सरवर को भीड़ के कब्जे से पुलिस ने छुड़ाकर इलाज के लिए भर्ती करवाया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के घर से एक युवक अमजद इकबाल खान सहित तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। अब यह पढ़िए सबसे पहले कि क्या कह रहे गोली से जख्मी छोटू यादव…

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवा दुकान पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त, मालिक फरार!

घायल छोटू यादव ने बताया कि हमलोग पूजा पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक बोलने आया कि तरुण पासवान को गोली मार दिया है। हमलोग भी दौड़े हुए आये तो और गोली फायरिंग होने लगी। इसी दौरान हमारे पैर में भी गोली लग गई है। घटना का कारण हमलोगों को नहीं पता है।

वहीं, अब यह पढ़िए क्या कह रहे इस संबंध में दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार। दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि स्थानीय विश्विद्यालय थाना क्षेत्र कादिराबाद मुहल्ले गोली चलने की घटना घटी है। जिससे स्थानीय दो युवकों को गोली लगी है। दोनों घायलो का इलाज चल रहा है। वहीं पकड़े गए आरोपी मो. सरवर को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का अभी कारणों को पता अभी नही चल सका है।

इधर,प्रतिपक्ष के नेता हरि सहनी, हायाघाट के विधायक रामचंद्र साह, केवटी विधायक मुरारीमोहन झा ने अस्पताल पहुंचकर तरूण पासवान से मुलाकात की। वहीं, घायल सरवर को डीएमसीएच से दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एसबीआई हड़ताल: मई में 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों की बढ़ेगी परेशानी, जानें पूरा मामला

एसबीआई हड़ताल: बैंक ग्राहकों के लिए मई का महीना मुश्किल भरा हो सकता है।...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवा दुकान पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त, मालिक फरार!

अवैध दवा दुकान: दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर...

Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा कटाव पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, MLA का घेराव कर दी चेतावनी

गंगा कटाव: भागलपुर में एक बार फिर गंगा नदी का प्रकोप लोगों के माथे...