spot_img

Navratri Special: कालिदास को महामूर्ख से महाविद्वान बनाने वाली वही तो है, उच्चैठ वाली मां छिन्नमस्तिका, जिनके दर्शन से धन्य हुए थे प्रभु श्री राम

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: नवरात्र स्पेशलः उच्चैठ में विराजमान हैं मां छिन्नमस्तिका, भक्तों की मुरादें करतीं हैं पूरी, माता के आशीर्वाद से ही महामूर्ख से महाविद्वान बने थे कालिदास, जनकपुर यात्रा के दौरान यहां दर्शन और पूजा अर्चना किये थे मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम, देशज टाइम्स फोटोः बेनीपट्टी के उच्चैठ में विराजमान मां छिन्नमस्तिका भवानी

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। शारदीय नवरात्र से माहौल भक्तिमय हो उठा है। सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां उच्चैठ वासिनी की पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -

जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर व अनुमंडल मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान अवस्थित है जहां मां छिन्नमस्तिका दुर्गा विराजमान हैं।

- Advertisement -

पौराणिक मान्यता के अनुसार उच्चैठ मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। यहीं मां दुर्गा से वरदान पाने के बाद महामूर्ख कालिदास महाविद्वान बने थे। सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में ढ़ाई फीट के शिलाखंड पर मां दुर्गा की प्रतिमा बनी हुई है। जिसमें मां दुर्गा सिंह पर कमलासन पर विराजमान हैं।

मां दुर्गा को मस्तक नही है, इसी कारण इन्हें छिन्नमस्तिका के नाम से भी श्रद्धालु पुकारते हैं। माता के मंदिर से पूरब में शमशान घाट और सरोवर है, जहां आज भी तंत्र साधना की जाती है।

माना जाता है कि मां के दरबार में जो भी आते हैं, उनकी मुरादें मां अवश्य पूर्ण करतीं हैं। इसीलिये भक्त इन्हें मां सिद्धिदात्री के नाम से भी पुकारते हैं। इस स्थान का सर्किट त्रेता युग से भी जुड़ा है, यहां भगवान श्रीराम ने जनकपुर यात्रा के समय मां दुर्गा की पूजा अर्चना की थी।

प्राचीन मान्यता के अनुसार मां दुर्गा के मंदिर से पूरब दिशा में एक संस्कृत पाठशाला थी और मंदिर तथा पाठशाला के बीच एक नदी थी। महामूर्ख कालिदास अपनी विदूषी पत्नी विद्योतमा से तिरस्कृत होकर मां दुर्गा भगवती के शरण में उच्चैठ पहुंचे थे और उस संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए खाना बनाने का काम करते थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News : 80 साल की बुजुर्ग से नाबालिग ने किया बलात्कार, पढ़िए... मच्छरदानी- मुंह में ठूंसे कपड़े का टुकड़ा और 7 साल!

एक बार भयंकर बाढ़ आयी और नदी का बहाव इतना तेज था कि मंदिर में संध्या दीप जलाने का कार्य जो छात्र किया करते थे, वो सब मंदिर में दीप जलाने जाने से डरते थे। उन विद्यार्थियों ने महामूर्ख जानकर कालिदास को कहा कि आज शाम का दीप जला आईये और आप जो गये थे। इसकी निशानी मंदिर में कहीं दे दिजियेगा, ताकि सभी को विश्वास हो सके की आप सही में मंदिर गये थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News : 80 साल की बुजुर्ग से नाबालिग ने किया बलात्कार, पढ़िए... मच्छरदानी- मुंह में ठूंसे कपड़े का टुकड़ा और 7 साल!

इतना सुनते ही महामूर्ख कालिदास उस नदी में कूद गये और किसी तरह तैरते-डूबते मंदिर पहुंच गये। मंदिर पहुंचने के बाद पूजा अर्चना की और दीप जलाया। फिर निशान लगाने की बारी आयी तो कालिदास ने जले दीप के कालिख को ही हाथ में लगाकर जब भगवती के मुख में कालिख लगाने के लिये अपना हाथ बढ़ाया तभी माता प्रकट हुईं। और बोली मैं तुम्हारी भक्ति से अति प्रसन्न हूं वत्स, मांगों क्या चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी के प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के चमकेंगे भाग्य! न्यास समिति का गठन, जानें नए सदस्यों के नाम और जिम्मेदारियां

कालिदास ने त्वरित अपनी बीती हुई कहानी मां दुर्गा को सुनायी। माता ने कालिदास को वरदान देते हुए कहा कि एक रात में तुम जिस पुस्तक को स्पर्श कर लोगे तुम्हें उसका हर अक्षर याद हो जाएगा। वरदान मिलते ही कालिदास अपने पाठशाला में गये और एक ही रात में सभी पुस्तकों को उलट डाला और महामूर्ख से महाविद्वान बन गये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria Murder News: अररिया में दिल दहला देने वाला मर्डर, सत्तू विक्रेता ने चढ़ा दी पिकअप चालक की बलि, सिर कलम से बौखलाई भीड़...

Araria Murder: बिहार के अररिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने...

Bihar News: जौनपुर में Trench Collapse, PNG पाइपलाइन बिछाते समय Muzaffurpur के दो मजदूरों की मौत, पढ़िए 15 फीट गहरे गड्ढा में लाश...

Trench Collapse: यूपी के जौनपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सुरक्षा...

Patna News: पटना में पुलिस मुख्यालय के पास मिली अरवल के युवक की लाश, भाई ने कहा – साजिश!

Patna Dead Body: पटना के पुलिस मुख्यालय के पास एक युवक का शव मिलने...

Varanasi Kolkata Expressway: 610 KM लंबे वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे को झटका! चौथे पैकेज में आई ये बड़ी अड़चन, लगा ब्रेक

वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे: देश की एक और महत्वकांक्षी परियोजना पर ब्रेक लग गया है। 610...