

मधुबनी, देशज टाइम्स। कलुआही थाना में पदस्थापित चौकीदार 40 वर्षीय कैलाश यादव की मौत हो गई है। बीती रात कैलाश यादव की मौत से सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, चौकीदार का 40 वर्षीय कैलाश यादव कलुआही थाना क्षेत्र के भरतपट्टी गांव के रामेश्वर यादव के पुत्र थे। बताया जाता है कैलाश यादव की बीती रात थाना पर रात्रि ड्यूटी थी। इस दौरान वह थाना पर ही थे। एक अन्य चौकीदार भी वहीं सोए थे।
इसी दौरान सीने में दर्द होने पर उन्होंने अपने अन्य साथी के साथ जाकर दवा खरीदी। सहयोगी पुलिसकर्मी के साथ दुकान से दवा खरीद कर उन्होंने खाया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और फिर उनकी मौत हो गई।
चौकीदार कैलाश यादव के भतीजा ने बताया कि वह पूर्व से गैस की दवा ले रहे थे। आशंका है कि हृदय घात से उनकी मौत की हो गई। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

