back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

6 बच्चों की डूबने से मौत, नहाने के लिए उतरे थे 7 बच्चे, एक बचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोटवा डैम में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे हजारीबाग के एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र हैं। तीन बच्चों का शव पानी से निकाला जा चुका है। जबकि अन्य बच्चों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सभी छात्र शहर से लोटिया डैम घूमने आये थे। और डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। दरअसल, इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के सालपर्ण जंगल से सटे लोटवा डैम में सात बच्चे डूब गए।

- Advertisement -

इनमें से एक को सुरक्षित बचा लिया गया है। उसका नाम शानू कुमार है। छह बच्चे डैम में डूब गए हैं। पांच बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक बच्चे का काफी देर तक पता नहीं चल सका है। इस घटना की सूचना मिलते ही इचाक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों की तलाश की गयी। रेस्क्यू के बाद डैम में डूबे छठे बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bokaro News: प्रशासन के कड़े हस्तक्षेप से 307 मजदूरों को मिली ₹61.86 लाख की बकाया मजदूरी, न्याय का हुआ परचम बुलंद!

बताया जा रहा है कि कुल सात बच्चे हजारीबाग शहर से लोटवा डैम घूमने आये थे। और डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर इस हादसे पर शोक प्रकट किया है।

जानकारी के अनुसार, जिले के इचाक थाना क्षेत्र नेशनल पार्क के समीप लौटवा डैम में छह बच्चों के डूबने से मौत हो गई। लोटवा डैम नहाने के दौरान बारहवीं के सात छात्र डूब गये हैं। इनमें से एक छात्र तैरकर बाहर निकल गया, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं छह छात्रों के गहरे पानी में डूबने की आशंका है।

जानकारी के अनुसारख्इचाक प्रखंड अंतर्गत लोटवा डैम में नहाने गए छह छात्रों की मौत हो गई। शहर के मटवारी स्थित लॉज में रहकर ये बच्चे पढ़ाई करते थे। लोटवा डैम में एक बजे के करीब यह घटना घटी।

नहाने के लिए 7 साथी लॉज से गए थे डैम, जिसमे एक जिंदा है बाकी की मौत हो गई। प्रशासन के गोताखोरों ने अबतक 3 बच्चे का शव निकाला लिया है, जबकि 3 की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ये बच्चे माउंट एग्माउंट स्कूल में 12 कक्षा में पढ़ते थे। डूबने वालों में रजनीश पांडे, सुमीत कुमार, मयंक सिंह, प्रवीण गोप, ईशान सिंह और एक अन्य शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...

Samastipur Crime News: दलसिंहसराय में बदमाश ने दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान

Samastipur Crime News: बिहार का समस्तीपुर जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें