spot_img

Darbhanga के हायाघाट मकसुदपुर में तीन लोगों की संदिग्ध मौत के बाद सर्च ऑपरेशन, कुछ तो है, अब क्या है? पोस्टमार्टम खोलेगा राज!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। हायाघाट थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गांव में कथित जहरीली पदार्थ चाहे वह शराब हो या कुछ और, मगर तीन लोगों की मौत से सवाल तो है कि आखिर मौत की वजह क्या है?

- Advertisement -

तीसरी मौत के बाद पुलिस ने फिर से गांव में छापेमारी की है। वहीं, पुलिस और प्रशासन की नजर डीएमसीएच में लालटून सहनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जा टिकी है जिसमें यह सबकुछ तय हो जाएगा आखिर मौत की वजह क्या है। घटना के कारण का पता चलेगा कि आखिर तीन लोगों की मौत हुई तो कैसे? रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट पढ़िए

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हायाघाट थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गांव में कथित जहरीली शराब पीने से तीन लोगों के मौत के बाद दरभंगा पुलिस एक्शन आई है और मकसुदपुर गांव में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। एसएसपी अवकाश कुमार ने तीसरे व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हुए मृतक के परिजन की ओर से दिए आवेदन के आरोप पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेने की बात कही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News घनश्यामपुर थाना में SDPO प्रभाकर तिवारी का अचानक आना! जानिए - SHO आलोक कुमार से क्या कहा | अब बदलेगी व्यवस्था?

जहरीले शराब पीने से मौत की बात अभी स्पष्ट नहीं है। दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार भीनकार रहे हैं। लेकिन एक साथ पांच की तबियत ख़राब होना और तीन की मौत के मामले को संदिग्ध मानते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी मिली थी दो लोगो की मौत पहले हो गई थी दोनों शव का लोगो ने संस्कार कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में चार दिन से लापता किशोरी का शव मिला! पिता बोले- 'मेरे प्रेमी ने मारा'

आज इसी घटना से जुड़े तीसरे व्यक्ति की मौत डीएमसीएच में इलाज़ के दौरान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है वही एक मृतक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर शराब बेचने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। और पूछ ताछ कर रही है। हालांकि हिरासत में लिया व्यक्ति शराब कारोबार से खुद को अलग बता रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News फर्नीचर दुकान में शराब का जखीरा! पुलिस ने छापा मार 111 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, मालिक अरेस्ट

स्थानीय लोगो के अनुसार गाँव मे एक साथ चार लोग अचानक बीमार हो जाये और एक के बाद एक कि मौत होती हो तो कुछ तो मामला संदिग्ध जरूर प्रतीत होता है। बीती रात गाव में खुद एसएसपी कई अधिकारियों के साथ आकर कई जगह छापेमारी की गई है।

ग्रामीणों से ऐसे बीमार लोगो को न छुपाने ओर सामने लाने की अपील भी की गई है वही पुलिस लगातार मामले को गंभीर और संदिग्ध मान जांच कर रही है।

इस संबंध में प्रभारी डीएम प्रतिभा रानी ने बताया कि हायाघाट थाना क्षेत्र के मकसुदपुर तीन लोगों की संदिग्ध मौत हुई है। मौत के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। आज डीएमसीएच में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert खतरनाक चक्रवाती तूफान आ रहा! बिहार समेत इन राज्यों में 6 नवंबर तक मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों पर दिखेगा, जहां 6 नवंबर तक भारी बारिश क#BiharWeatherAlert,#CycloneAlert,#IMDWarning

कबड्डी खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी! पटना में महासंग्राम, PKL टीमें भी तलाशेंगी नया टैलेंट

Patna Kabaddi Championship: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 1 से 4 नवंबर तक 52वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। 29 र#PatnaKabaddi,#BiharSports,#KabaddiChampionship

बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

Bihar Digital Services: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को UPYOG पोर्टल लॉन्च किया। अब बिहार के 264 शहरों में 10 जरूरी काम घर बैठे होंगे, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं#BiharDigital,#SamratChoudhary,#UrbanDevelopment

जमुनिया में खौफनाक वारदात! 72 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, दर्दनाक मौत

Saharsa Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग रामदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जमुनिया गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फ#SaharsaCrime,#BiharNews,#MurderCase