spot_img

Madhubani के मधेपुर में बाइक से घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, Darbhanga Dmch रेफर

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: बाइक सवार तीन अपराधियों ने युवक को मारी गोली, नाजुक हालत में डीएमसीएच रेफर, बाइक से मधेपुर आने के दौरान पीछे से बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घटना की जांच में जुटी पुलिस, घटनास्थल पर पहुंचे झंझारपुर डीएसपी अशोक कुमार ने कहा मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये घटना की तफ्तीश जारी है, जल्द ही सभी अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के सिकरिया सिंधिया ईंट भट्ठा एवं महिसाम लाईन टोला चौक के बीच मुख्य सड़क पर मंगलवार को बाइक सवार एक युवक को तीन अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

जख्मी युवक की पहचान मधेपुर थाना क्षेत्र के ही सुन्दरबिराजित गांव निवासी राम अवतार यादव के पुत्र 40 वर्षीय विनोद कुमार यादव बताये गए हैं। गोलीबारी की यह घटना उस वक्त घटित होना बताया गया है जब जख्मी विनोद कुमार यादव बाइक से अपने गांव सुन्दरबिराजित से मधेपुर दोपहर 2 बजे आ रहे थे तभी पीछा कर रहे बदमाशों ने गोली मारी।

यह भी पढ़ें:  बिहार के स्कूलों में बड़ा फैसला! शिक्षकों के मोबाइल पर लगा बैन, अब पढ़ाई पर ही होगा ध्यान | जानिए क्या बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

जख्मी हालत में भी विनोद यादव घटनास्थल से अपने पहचान वालों को कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस जख्मी युवक का बाइक को थाने पर ले आयी है। जख्मी युवक की पत्नी जनवितरण प्रणाली विक्रेता है।सूचना पाकर जानने वाले लोगों ने घायल व्यक्ति को मधेपुर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया।

पीएचसी पर ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक डॉ. अंजुम हाशमी ने उनका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। डॉ. अंजुम हाशमी ने बताया कि गोली युवक के दाएं पंजरे में साइन के पास लगी है।

घटना का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर डीएसपी अशोक कुमार, मधेपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर हरि किशोर यादव, एसआई मो.फहीम खान एवं एसआई शंभु कुमार और मुरली पासवान पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की गहन जांच में जुट गए।

यह भी पढ़ें:  बिहार में तकनीकी शिक्षा का बुरा हाल! पॉलिटेक्निक के 218 पदों के लिए एक भी आवेदन नहीं मिला

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो जख्मी विनोद कुमार यादव अपनी बाइक से अकेले मधेपुर आ रहे थे। पीछे से एक अपाचे बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आ रहे थे। जैसे ही विनोद यादव सिकरिया गांव स्थित ईंट भट्ठा के निकट पहुंचे कि सुनसान जगह पाते ही पीछे से बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।

गोली लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े। उसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक घटना को लेकर घायल व्यक्ति के परिजनों द्वारा किसी तरह का आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports