मई,16,2024
spot_img

Navratri Special: यहीं हैं दामोदरपुर वाली मां माणिकेश्वरी…300 साल पहले स्वप्न में उतरीं, कालिदास से लेकर आज Madhubani, Benipatti समेत संपूर्ण मिथिलांचल में बांट रही आशीष

spot_img
spot_img
spot_img

मुख्य बातें: भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं दामोदरपुर की मां माणिकेश्वरी भगवती, देशज टाइम्स फोटोः दामोदरपुर गांव में स्थापित माता माणिकेश्वरी भगवती

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के दामोदरपुर गांव स्थित माता माणिकेश्वरी भगवती भक्तों की सभी मनोकांमनाएं पूर्ण करतीं हैं। इन्हें लोग दक्षिण कालिका के नाम से भी जानते हैं। लोगों की मानें तो तकरीबन 300 वर्ष पहले दामोदरपुर गांव निवासी माणिक मिश्र को देवी भगवती ने स्वप्न देकर कहा था कि मैं अमुक स्थान पर मिट्टी में दबी हुई हूं।

मिट्टी खुदाई करवा मुझे बाहर निकाल अपने गांव में स्थापित करो, जहां श्री मिश्र ने स्वप्न टूटते ही माता की ओर से बताये गये निर्देशों का पालन किया और जमीन खोदकर बाहर निकलवाया तो वास्तव में भगवती की प्रतिमा निकली। जिसे गांव में वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान से स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गयी। उसी दिन से माता माणिकेश्वरी भगवती के नाम से विख्यात हो गयीं।

तब से अब तक अनवरत उनकी पूजा अर्चना और उपासना की जा रही है। समय बीतने के साथ-साथ समस्त ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का व्यापक विकास भी किया गया है। मान्यता है कि माता के साथ संस्कृत के महाकवि के रूप में विश्व में विख्यात हुए कालिदास का भी संबंध रहा है। जिसका प्रमाण स्वरूप मंदिर के ठीक निकट अवशेष रहे कालिदास डीह, कालिदास तालाब तथा कालिदास पाठशाला भी है।

गांव तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये माता का दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहता है। शारदीय नवरात्र के अलावा सामान्य दिनों में भी प्रत्येक दिन सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिये दामोदरपुर गांव पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Saran Blast | मदरसा में ब्लॉस्ट, मौलवी की मौत!...20 मई को चुनाव?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें