spot_img

घोघरडीहा की भूतही बलान में डूब गई दो चचेरी बहनों की जिंदगी, निकली दोनों की लाश, मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: भूतही बलान नदी में नहाने गयी दो चचेरी बहनों की डूबकर मौत,परिजनों में मचा कोहराम, घोघरडीहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा बथनाहा पंचायत के इस्लामपुर वार्ड 8 का मामला, देशज टाइम्स फोटो : मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाती सीओ पूनम मिश्रा

- Advertisement -

घोघरडीहा, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के ब्रह्मपुरा बथनाहा पंचायत के अंतर्गत वार्ड 8 इस्लामपुर में बुधवार को भूतही बलान नदी में डूबकर दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। मृतका की पहचान इस्लामपुर निवासी मो. सुमराती के 13 वर्षीय पुत्री शबनम खातून एवं मो.सद्दाम के 10 वर्षीय पुत्री रहमती खातून के रूप में की गयी है।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर सीओ पूनम मिश्रा, पंचायत के मुखिया मो.उमर खान एवं पंसस सुशील कामत मृतक के घर जाकर परिजनों को हिम्मत से काम लेने और धैर्य रखने की बात कही। सीओ पूनम मिश्रा ने परिजनों से कहा है कि सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है। जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Update बिहार में मौसम का यू-टर्न! मॉनसून गया, अब सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी

कई लोग बता रहे थे कि पोस्टमार्टम के हम खिलाफ हैं। हम लोगों को कोई सरकारी सहायता नहीं चाहिए। मुखिया उमर खान ने भी परिजनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, परिजनों ने साफ इंकार कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों बच्ची अपने घर से सटे भूतही बलान के पश्चिमी तटबंध के पूरब नदी में नहाने गई थी, जो गहरे पानी में चली गयी है। बच्ची को डूबते देख ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन तबतक बच्ची नदी के गहरे पानी में समा चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बदलने जा रही वोटर लिस्ट! चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, 17 राज्यों में दिखेगा असर

ग्रामीण युवाओं ने काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्ची को नदी से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघरडीहा ले गए जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मृत बच्चियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और उस समय सभी की आंखें नम थीं।घटना से पूरे इलाके के लोग स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस में हड़कंप! एक साथ 109 पुलिसकर्मियों का तबादला, अब इन जिलों में करेंगे ड्यूटी | देखें पूरी लिस्ट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

4 साल बाद टीम इंडिया में लौटे भुवी! अर्शदीप की चोट ने खोल दी किस्मत | वेस्टइंडीज के खिलाफ़ खेलेंगे पांचवां टी20

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 से पहले बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गय #BhuvneshwarKumar,#TeamIndia,#INDvsWI

कानपुर BJP नेता से लूट कांड पर CM योगी ने झोंकी पूरी ताकत : 40 पुलिस अधिकारियों की उतारी फौज, SOG टीम जुटी, थानेदार...

Kanpur Robbery: कानपुर में भाजपा नेता रमेश यादव के फार्म हाउस पर हुई 32 लाख की लूट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम के दखल के बाद 40 अफसरों की फौज #KanpurRobbery,#CMYogi,#UttarPradeshPolice

सुपौल में ये कैसी पढ़ाई! DM के अचानक दौरे से खुली सरकारी स्कूल की पोल, 11वीं-12वीं में एक भी छात्र नहीं!

Bihar Education News: सुपौल में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। जिलाधिकारी सावन कुमार के औचक निरीक्षण में सरस्वती विद्या निकेतन में 541 में से सिर्फ 15 छात्र ही उपस्थित मिले। #BiharEducation,#SupaulNews,#DMInspection

बिहार पुलिस में हड़कंप! एक साथ 109 पुलिसकर्मियों का तबादला, अब इन जिलों में करेंगे ड्यूटी | देखें पूरी लिस्ट

Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विशेष शाखा के 109 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को अलग-अलग जिलों में नई तैनाती मिली है, जिससे कई जिलों की पुलिसिं #BiharPoliceTransfer,#SpecialBranchBihar,#PoliceReshuffle