spot_img

Darbhanga के जाले में युवा किसानों को Mechanization से Self-Employment के मिले नुस्खे

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। कृषि विज्ञान केंद्र जाले की ओर से कृषि यंत्र बैंक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं युवतियों में स्वरोजगार की भावना को जागृत करना है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि युवा किसान कृषि कार्य में यंत्रीकरण को किस तरह बढ़ावा दिया जाए। इस विषय पर प्रशिक्षित करना है। युवा किसान इस प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए कृषि क्षेत्र में अपना स्वरोजगार का सृजन करें। साथ ही अन्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।

- Advertisement -

प्रशिक्षण कार्यक्रम की संयोजक सह प्रशिक्षिका, कृषि अभियंत्रिकी डॉ. अंजली सुधाकर ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दरभंगा जिला के जाले, सिंहवाड़ा, किरतपुर, केवटी, कुशेश्वरस्थान प्रखंड के युवा किसान प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के तहत कृषि यंत्र बैंक उसके लाभ और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bank Theft News: पेंशन का पैसा निकालते ही बुजुर्ग के साथ हुई चौंकाने वाली वारदात! बैग से ₹35 हजार

साथ ही साथ कृषि से जुड़े यंत्र के बारे में जानकारी दी गई। मशीनों के रखरखाव पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बिहार सरकार की ओर से चल रहे योजनाओं में कृषि कृषि यंत्रों एवं कृषि यंत्र बैंक पर दिए जा रहे अनुदान के विषय में भी किसानों को अवगत कराया।

प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र के दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल कृषि अंतर्गत लगाए गए धान के विभिन्न तकनीक को दिखाया और किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन वाली मशीनों को इस्तेमाल करने की सलाह दी।

प्रशिक्षण के समापन सत्र में गृह वैज्ञानिक पूजा कुमारी, मत्स्य वैज्ञानिक पवन शर्मा, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. चंदन कुमार, शोध सहायक डॉ. संदीप एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य सहकर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Shilpa Shinde News: अंगूरी भाभी का बड़ा यू-टर्न! 9 साल बाद बोलीं- झूठा था यौन उत्पीड़न वाला आरोप’, कहा – ‘ मैं करना चाहती...

टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने नौ साल बाद कबूल किया है कि उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता पर यौन उत्पीड़न का जो आरोप लगाया था, वह झूठा था। इस खुलासे#ShilpaShinde,#BhabhijiGharParHain,#TVNews

26.40 करोड़ का नया ब्रिज 10 दिन में धंसा, बिहार में हड़कंप!

रोहतास जिले में 26.40 करोड़ की लागत से बना इटारी रेलवे ओवरब्रिज महज 10 दिन में धंस गया। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसस#RohtasNews,#BiharBridge,#InfrastructureCollapse

बिहार के लाखों राशन कार्डधारकों पर संकट: ई-केवाईसी न होने पर बंद होगा मुफ्त राशन, जानें पूरी खबर!

नालंदा जिले में 4 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों ने अभी तक अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। 30 जून तक सत्यापन न होने पर मुफ्त राशन बंद हो सकता है, जि#NalandaRationCard,#EKycUpdate,#BiharNews

Bihar Housing News: बिहार सरकार का बड़ा तोहफा! अब मिलेगा सभी को सस्ता और सुंदर घर, ऐसे करें आवेदन!

बिहार सरकार ने आवास बोर्ड की खाली पड़ी जमीनों पर सस्ते फ्लैट बनाने का फैसला किया है। इससे विभिन्न आय वर्ग के लोगों को किफायती घर मिलेंगे और शहरी विकास को गति मि#BiharHousing,#AffordableFlats,#UrbanDevelopment