spot_img

Darbhanga कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों का उग्र ताना वाला आक्रोश, जलजमाव वाला हंगामा, प्रिंसिपल के इस्तीफे पर अड़े

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र छात्राएं आज कॉलेज परिसर में मूलभूत समस्याओं को लेकर जबरदस्त हंगामा किया। उनका आरोप है कि प्रिंसिपल स्टूडेंट को हमेशा बिहारी हो कहकर ताना मारते रहते हैं, जबकि कॉलेज में काफी जलजमाव लगा हुआ है।

- Advertisement -

कालेज के छात्र ने बताया कि कालेज परिसर में सबसे बड़ी समस्या फेकल्टी की है। जिसके कारण हमलोगों को पढ़ने में दिक्कत आ रही है। दूसरी समस्या ये कालेज परिसर में जलजमाव लगा हुआ उसे नही ठीक कराया जा रहा है। पानी पीने के भी समस्या है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट….

- Advertisement -

अगर पम्प खराब हो गया तो उसे बनाने काफी समय लगता है। बिजली कट जाने पर जेनरेटर तक नही चलाया जाता है। हमलोगों की मांग है कि जबतक इस प्रिंसिपल को हटाया नही जाता या ये इस्तीफा नहीं देते हैं तबतक हमलोगों का विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। छात्रों का सबसे बड़ा आरोप है कि प्रिंसिपल हमलोगों को बिहारी कहकर अपमानित करते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पानी का हाहाकार!कमतौल- अहियारी नगर पंचायत वार्ड 11 में बूंद-बूंद को तरसे लोग, 50 से अधिक परिवार परेशान

फेकल्टी की घोर कमी के कारण ठीक से पठन पाठन नही हो पा रहा है। बिजली कट जाने पर जेनरेटर तक कालेज में नही चलाया जाता है। छात्र छात्राएं इतने उत्तेजित थे कि प्रिंसिपल को भी उनके चेम्बर से नही निकलने दे रहे थे।

कालेज प्रशासन की सूचना पर सदर एसडीओ अमृता अन्नी और सदर डीएसपी अमित कुमार सहित मब्बी थाना की पुलिस ने मौके पहुंचकर स्टूडेंट को समझाने बुझाने की कोशिश करने में लगे हुए है। छात्र छात्राएं प्रिंसिपल के इस्तीफे की बात पर अड़े हुए है।बतादे की इस कॉलेज में छात्र छत्राओ द्वारा हंगामा कोई पहली बार नही हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Electricity Theft जाले में बिजली चोरों की अब खैर नहीं! कनेक्शन कटा, फिर भी चोरी, विभाग ने ठोका 82 हजार से ज्यादा का जुर्माना

वहीं, कालेज के प्रिंसिपल डॉ संदीप तिवारी ने कहा कि इस तरह का आरोप बेबुनियाद है। कोई प्रिंसपल अपने बच्चों से इस तरह की बात कर सकता है क्या। ये हंगामा सिर्फ और सिर्फ इसलिए है कि कॉलेज में इनलोगो को 75 प्रतिशत उपस्थित होने के लिए कहा जा रहा है। अगर आज इनलोगो को इस 75 प्रतिशत उपस्थिति होने की छूट दे दी जाय तो यही बच्चे मेरी जय जयकार करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक Madhubani के डॉ. देव कुमार राय का निधन

कालेज में छात्र छात्राओं के हंगामा को शांत कराने पहुंचे सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि इस कॉलेज में छात्र छात्राओं द्वारा हंगामा कोई नई बात नही है। एक बात और कि कॉलेज में कुछ समस्याएं है जिस पर कालेज में छात्रों ने कुछ समस्याएं बताई है को सामने दिख भी रही है।

उन समस्यओं के निराकरण के कॉलेज के अथॉरिटी से बात करके निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। रही बात इनलोगो के प्रिंसिपल को हटाने या इस्तीफा देने की बात इसको हमलोग इसे उचित स्तर के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

सदर एसडीओ अमृता अन्नी ने कहा कि दरभंगा इंजियरिंग कालेज के स्टूडेंट अपनी मांगों को लेकर हंगामा कर रहे है। उनकी मांग है प्रिंसिपल का इस्तीफ़ा। छात्र छात्राओं ने प्रिंसिपल पर बिहारी कहकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में सस्ती होगी बालू! अगले महीने से खुलेंगे 161 नए घाट, जानें कब और कहां से मिलेगा सस्ता बालू?

Bihar Sand Mining: बिहार में निर्माण कार्यों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगले महीने से 161 नए बालू घाटों पर खनन शुरू होगा। इससे बालू की उपलब्धता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर बालू#BiharSandMining,#ConstructionBihar,#MinesDepartment

यूपी चुनाव में नीतीश का सियासी बिसात – जलवा! UP Election 2027 में JDU ने भरी हुंकार, क्या बदलेगा समीकरण?

UP Election 2027: जनता दल यूनाइटेड ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मेरठ में यह घोषणा की।#UPElection2027,#JDUInUP,#NitishKumarPolitics

Bihar Politics पिता चाहते थे फौजी बने, बाहुबली बने सूरजभान सिंह! अब अस्पताल में जिंदगी की जंग | कैसे हुई जेल से राजनीति में...

Bihar Politics: मोकामा के बाहुबली सूरजभान सिंह, जिनकी जिंदगी अपराध, जेल और संसद तक के सफर से भरी है, उनकी तबीयत बिगड़ने से बिहार की सियासत में चर्चा तेज हो गई है।#BiharPolitics,#SurajbhanSingh,#Mokama

Madhubani Crime मधुबनी में रात के अंधेरे में चली गोली, पुलिस ने बरामद किया हथियार, जानिए क्या हुआ?

Madhubani Crime News: मधुबनी के जयनगर में एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि#MadhubaniCrime,#JayanagarPolice,#BiharNews