spot_img

दरभंगा के जाले में युवाओं ने जाने किसानी में कैसे करें यंत्रीकरण का उपयोग

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। कृषि विज्ञान केंद्र जाले की ओर से कृषि यंत्र बैंक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।

- Advertisement -

विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं युवतियों में स्वरोजगार की भावना को जागृत करना है, युवा किसान कृषि कार्य में यंत्रीकरण को किस तरह बढ़ावा दिया जाए, इस विषय पर प्रशिक्षित करना है। युवा किसान इस प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए कृषि क्षेत्र में अपना स्वरोजगार का सृजन करें साथ ही अन्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।

- Advertisement -

प्रशिक्षन कार्यक्रम की संयोजक सह प्रशिक्षीका, कृषि अभियंत्रिकी डॉ. अंजली सुधाकर ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दरभंगा जिला के ले सिंहवाड़ा, किरतपुर, केवटी, कुशेश्वरस्थान प्रखंड के युवा किसान प्रतिभागियों ने भाग लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News अद्भुत नजारा! जाले में 351 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, 52 साल से चली आ रही ये परंपरा

प्रशिक्षण के तहत कृषि यंत्र बैंक उसके लाभ और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया। साथ ही साथ कृषि से जुड़े यंत्र के बारे में जानकारी दी गई।  मशीनों के रखरखाव पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चल रहे योजनाओं में कृषि कृषि यंत्रों एवं कृषि यंत्र बैंक पर दिए जा रहे अनुदान के विषय में भी किसानों को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga -Jale Accident जोगियारा-कमतौल सड़क पर मौत आकर बौखलाया ! सब्जी लदी पिकअप ने कुचला, दो की हालत नाजुक, DMCH में भर्ती

प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र के दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल कृषि अंतर्गत लगाए गए धान के विभिन्न तकनीक को दिखाया और किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन वाली मशीनों को इस्तेमाल करने की सलाह दी।

प्रशिक्षण के समापन सत्र में गृहवैज्ञानिक पूजा कुमारी, मत्स्य वैज्ञानिक पवन शर्मा, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. चंदन कुमार, शोध सहायक डॉ. संदीप एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य सहकर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Chhath Bus Service ! दिवाली-छठ पर घर आने वालों के लिए 100 से ज्यादा बसें, आज से शुरू हुई बुकिंग

Bihar Chhath Bus Service: दुर्गापूजा से छठ तक घर लौटने वाले अप्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी खबर। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) 25 सितंबर से 100 से अधिक विशेष बसें चलाएगा। जानें रूट, #BiharChhathBus,#FestivalSpecial,#BSRTC

पटना में खूनी वारदात! पूर्व पार्षद और जनसुराज नेता अनिल यादव को घर में घुसकर मारीं 5 गोलियां

Patna Crime: पटना के किदवईपुरी में पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव को उनके अपार्टमेंट में घुसकर पांच गोलियां मारी गईं। उनकी हालत गंभीर है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस #PatnaCrime,#BiharNews,#AnilYadav

बिहार में गांवों को बड़ा तोहफा! अब मुफ्त मिलेंगी आयुर्वेदिक दवाएं, बनेंगे 294 नए अस्पताल | मंत्री निशांत ने क्या बताया

Bihar Ayurveda: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य में 294 आयुष आरोग्य मंदिर और अस्पताल विकसित किए जाएंगे, जिससे गांवों तक मुफ्त आयुर्वेदिक दवाएं पहुं #BiharAyurveda,#HealthBihar,#NishantHealthMinister

दरभंगा में घर में चल रहा था शराब का धंधा, माफिया पर टूट पड़ी टीम! भारी मात्रा में विस्की और बियर बरामद

Darbhanga Liquor Seized: दरभंगा के लहेरियासराय में मध निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 340 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। एक धंधेबाज विजय प्रकाश सिंह गिरफ्तार। #DarbhangaLiquorSeized,#BiharProhibition,#ExciseRaid